USA: अमेरिका में खालिस्तानियों ने प्रदर्शन की बनाई योजना, भारतीय दूतावास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
वाशिंगटन में भारतीय मिशन के बाहर खालिस्तान समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन की योजना का खुलासा हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इससे पहले चार जुलाई को सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास में खालिस्तान समर्थकों ने आग लगा दी थी। हालांकि, अग्निशमन विभाग की तत्परता से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

अमेरिका ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई करने की बात कही थी। आपको बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में सिख अलगाववादियों के हमले बढ़ गए हैं। ऐसे में इन देशों में रहने वाली भारतीय मूल की आबादी के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।
#WATCH | USA: Security increased outside the Indian Embassy as Khalistanis plan a protest outside the Indian Mission in Washington DC. pic.twitter.com/dpcEN2lKrU
— ANI (@ANI) August 15, 2023
पिछले महीने की शुरुआत में, सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया गया था। इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने वाणिज्य दूतावास परिसर में खालिस्तानी झंडे लगा दिए थे। इससे पहले लंदन स्थित भारतीय दूतावास में भी खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया था।
जुलाई में, खालिस्तानी समूहों ने अमेरिका में 'किल इंडिया' विरोध रैली की घोषणा की, जिसका उद्देश्य मारे गए आतंकवादी हरदीप सिंह नीजर के नाम पर धन इकट्ठा करना था।
भारत हमेशा से ऐसी घटनाओं की निंदा करता रहा है और संबंधित सरकार से उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करता रहा है। भारत के बाहर खालिस्तानी समर्थक विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं, हालांकि खालिस्तान ने संबंधित देशों से ऐसे तत्वों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है जो दुनिया भर में इसके प्रवासी लोगों के लिए खतरा हैं।












Click it and Unblock the Notifications