पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की धमकी, 'G-7 में खत्म कर देंगे' पत्रकार का खुलासा
Canada Khalistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। कनाडा दौरे से पहले पीएम नरेंद्र मोदी को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा धमकी मिली है। कनाडा की खोजी पत्रकार मोचा बेज़िरगन ने रविवार को इसका खुलासा किया है।
दरअसल, कनाडा के खोजी पत्रकार मोचा बेज़िरगन ने खालिस्तानी समर्थकों पर उसे डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। इस बातचीत के दौरान पत्रकार ने पीएम को खालिस्तानियों द्वारा दी गई धमकी का भी जिक्र किया है। पत्रकार मोचा बेज़िरगन ने एएनआई से बातचीत करते हुए बताया कि खालिस्तानी समर्थकों ने रविवार को वैंकूवर शहर में एक रैली में उसे उस समय घेर लिया जब वो वीडियो बना रहा था, इसी समय खालिस्तानियों ने पीएम मोदी से जुड़ी भी धमकी दी गई।

"मैं अभी भी सदमे में हूं"
यूके, यूएस और न्यूजीलैंड में खालिस्तान से संबंधित घटनाओं पर रिपोर्टिंग करने वाली पत्रकार ने कहा, "मैं अभी भी सदमे में हूं। मैं कई खालिस्तानियों से घिरा हुआ था जो गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने मुझे धमकी दी, मेरे साथ मारपीट की और जैसे ही मैंने रिकॉर्डिंग शुरू की एक व्यक्ति करीब आया और मेरा फोन छीन लिया।
पत्रकार ने बताया "वे मुझे प्रभावित करना चाहते हैं, यहां तक कि मुझे खरीदना भी चाहते हैं। जो व्यक्ति इस आंदोलन का प्रतिनिधित्व कर रहा था वो व्यक्ति मुझे लंबे समय से ट्रेस कर रहा है। वो मुझे पहले भी ऑनलाइन परेशान कर चुका है।"
पीएम मोदी को खालिस्तानी समर्थकों ने दी धमकी
बेजिरगन ने कहा, "कनाडा और भारत के बीच तनाव, यह एक बहुत ही राजनीतिक विषय है, लेकिन मुझे लगता है कि जो अंडरग्राउंड रूप से हो रहा है, उसे अनदेखा कर रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं, वे अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग कैसे कर रहे हैं जबकि वो इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही बेजिरगन ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, वैंकूवर रैली में कुछ प्रदर्शनकारियों ने धमकी ही है कि अल्बर्टा में जी 7 कार्यक्रम के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर घात लगाकर हमला करेंगे और उनकी राजनीति खत्म कर देंगे।
पत्रकार ने कहा, "इस धमकी पर मैंने खालिस्तान समर्थकों से पूछा क्या आप उनकी राजनीति को वैसे ही खत्म करने जा रहे हैं, जिस तरह इंदिरा गांधी की राजनीति को खत्म किया था? क्योंकि इंदिरा गांधी के हत्यारों को अपना पूर्वज बताते हैं। वे कहते हैं कि वे उन हत्यारों के वंशज हैं और उनके कार्यों का महिमामंडन करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications