कनाडा में हिंदू मंदिर के अध्यक्ष के घर पर हमला, खालिस्तानियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, ये है फ्रीडम ऑफ स्पीच?

Canada Hindu temple President Attack: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबियां प्रांत के सरे में प्रसिद्ध हिंदू मंदिर के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर एक के बाद एक 14 गोलियां चलाई गई है।

यह घटना 27 दिसंबर 2023 की सुबह लगभग 8:03 बजे 80 एवेन्यू के 14900 ब्लॉक की है। सरे रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के एक बयान के अनुसार, सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के बड़े बेटे के घर पर ये हमला निशाना बनाकर किया गया है।

Canada Hindu temple President Attack

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार ने फोन पर बात करते हुए कहा है, कि उनके बेटे के घर पर हमला किया गया और कम से कम 14 राउंड फायरिंग की गई।

हालांकि, गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन गोली लगने से घर को नुकसान हुआ है। पुलिस कई घंटों तक घटनास्थल पर रही, सबूतों की जांच की, गवाहों से बात की और संभावित सीसीटीवी फुटेज के लिए आस-पड़ोस में छापेमारी की।

सरे आरसीएमपी जनरल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने जांच अपने हाथ में ले ली है और अधिकारी हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

आपको बता दें, कि कनाडा में अब खालिस्तानी समर्थक बेकाबू हो चुके हैं और अब उन्होंने भारतीय लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पिछले एक साल में कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है, उनपर हमला किया गया है, लेकिन कनाडा की पुलिस एक भी मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे ऐसा शक बनता है, कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार की शह पर खालिस्तान समर्थक हिंदू मंदिरों को निशाना बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+