मोदी विरोधी भारतीय नेता के बेटे बने ट्रंप की जीत के सूत्रधार
केसी त्यागी के बेटे अमरीश हैं ट्रंप के चुनाव विश्लेषक।
अमेरिका। रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी है। ट्रंप की इस जीत के पीछे भारत के बड़े नेता के बेटे का भी हाथ है।

ट्रंप की छवि एक दक्षिणपंथी नेता की बनी है। भारत में भी उनको दक्षिणपंथियों के बीच वो खासे मशहूर हुए। एक तरफ ट्रंप ने भारत के हिंदुओं की तारीफ की तो अबकी बार ट्रंप सरकार भी उन्होंने कहा।
अमेरिकी चुनाव प्रचार के दौरान कई दफा उनकी और मोदी की तुलना की गई। दरअसल ये सब हम आपको इसलिए बता रहे हैं कि ट्रंप की जीत में अहम किरदार अदा करने वाले एक शख्स भारत के एक ऐसे राजनेता के बेटे हैं जो मोदी के धुर-विरोधी हैं।
केसी त्यागीजनता दल यूनाइटेड के बड़े नेता हैं। बिहार में उन्होंने भाजपा को हराने और भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाई और अब उत्तर प्रदेश में वही कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके बेटे अमरीश त्यागी ने दक्षिणपंथी कहे जाने वाले ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति की गद्दी तक पहुंचा दिया।
अमरीश त्यागी हैं ट्रंप के चुनाव विश्लेषक
38 साल के अमरीश त्यागी ने बतौर चुनाव विश्लेषक ट्रंप के चुनाव अभियान में अहम किरदार अदा किया है। उन्होंने अमेरिका में रहने वाले एशियाई वोटरों पर लगातार काम किया और ये सुनिश्चित किया कि ये वोट ट्रंप को मिले।
चुनाव अभियान के दौरान ही अमरीश ने ये बताया था कि उनका रिपब्लिकन उम्मीदवार के लिए काम करना उनके समाजवादी पिता केसी त्यागी को पसंद नहीं आया।
केसी त्यागी ने इस पर कहा कि बेटे की प्रोफेशनल जिंदगी पर वो कोई कमेंट नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ये बेटे का फैसला है।
लंबे समय तक ट्रंप के साथ काम करना और फिर उनकी जीत अमरीश के लिए भी अहम है। माना जा रहा था कि अमेरिका में रहने वाले एशिया के लोग ट्रंप के मुकाबले हिलेरी को पसंद कर रहे हैं लेकिन अब ट्रंप की जीत के बाद अमरीश भी निश्चित ही खुश होंगे।












Click it and Unblock the Notifications