Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्लेबॉय मॉडल करेन मैकडॉगल से भी था डोनाल्ड ट्रंप का अफेयर, चुप रखने को बरसाए थे डॉलर, जानिए कौन हैं?

डोनाल्ड ट्रंप की पेशी के बाद न्यूयॉर्क जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि 'यह मामला सिर्फ एक भुगतान के बारे में नहीं है, बल्कि यह 34 बिजनेस रिकॉर्ड हैं और उनके 34 झूठे बयान हैं"।

Karen McDougal Donald Trump Indictment

Karen McDougal Donald Trump Indictment: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ न्यूयॉर्क के मैनहट्टन क्रिमिनल कोर्ट में चलने वाला ये मामला पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए भुगतान पर केंद्रित है, लेकिन कोर्ट रूम में प्रॉसीक्यूटर ने एक अन्य महिला का भी जिक्र किया है, जिसके साथ कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप ने संबंध बनाए थे और उसे भी मुंह बंद रखने के लिए डेढ़ लाख डॉलर का भुगतान किया गया था। कोर्ट रूम में प्रॉसीक्यूटर ने डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया, कि पूर्व राष्ट्रपति ने एक और महिला को भुगतान किया है और सबूत बताते हैं, कि उस महिला का नाम करेन मैकडॉगल हैं।

करेन मैकडॉगल से भी ट्रंप के संबंध

करेन मैकडॉगल प्लेबॉय मैग्जीन की पूर्व मॉडल रह चुकी हैं, जो अमेरिका की एक प्रसिद्ध पत्रिका है। करेन मैकडॉगल भी एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल की तरह दावा कर चुकी हैं, कि उनका डोनाल्ड ट्रंप के साथ शारीरिक संबंध रह चुका है। करेन मैकडॉगल ने दावा किया था, कि उनका और डोनाल्ड ट्रंप के बीच का संबंध करीब 10 महीने तक चला, हालांकि करेन मैकडॉगल के आरोपों को डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहकर खारिज कर दिया, कि ऐसा कभी नहीं हुआ है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने आरोपों को खारिज कर दिया है, लेकिन माना जा रहा है, कि करेन मैकडॉगल का मामला भी भूत की तरह डोनाल्ड ट्रंप के पीछे पड़ा रहेगा और उन्हें चैन की नींद सोने नहीं देगा। दो दो महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की पहले ही छीछालेदर पूरी दुनिया में हो चुकी है और वो अमेरिका के एक ऐसे पूर्व राष्ट्रपति बन चुके हैं, जिनके माथे पर आपराधिक मामलों में कोर्ट पेश होने का दाग लग चुका है।

Karen McDougal Donald Trump Indictment

करेन मैकडॉगल कौन हैं?

करेन मैकडॉगल का जन्म इंडियाना में हुआ था और बाद में उनका परिवार मिशिगन शिफ्ट हो गया था। करेन मैकडॉगल ने 20 साल की उम्र में स्विमवियर प्रतियोगिताओं में मॉडलिंग शुरू की थी। फिर बाद में वो प्लेबॉय में शामिल हो गईं, जहां उन्होंने 1998 में प्लेमेट ऑफ द ईयर अवार्ड जीता था और पामेला एंडरसन के बाद दूसरे स्थान पर "90 के दशक की प्लेमेट" चुनी गईं। बाद में उन्होंने एक फिटनेस मॉडल के रूप में काम किया। साल 1999 में पुरुषों की फिटनेस पत्रिका के कवर पर आने वाली पहली महिला बनीं। वह टीवी विज्ञापनों और मामूली अभिनय भूमिकाओं में भी दिखाई दीं, जैसे कि 2000 की फिल्म चार्लीज एंजल्स में उन्होंने एक छोटा सा रोल किया था।

2006 में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात

न्यूयॉर्क पत्रिका ने दावा किया है, कि साल 2006 में करेन मैकडॉगल की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से हुई थी। उन दोनों की मुलाकात लॉस एंजिल्स में प्लेबॉय मेंशन में हुई थी, जहां करेन मैकडॉगल द अपरेंटिस का एक एपिसोड रिकॉर्ड कर रही थी। करेन मैकडॉगल ने दावा किया, कि शादीशुदा होने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप फौरन मुझे पसंद करने लगे और मुझसे बातें करने लगें। उन्होंने मुझे बताया, कि मैं कितनी सुंदर हूं। करेन मैकडॉगल का दावा है, कि उनके और ट्रम्प के बीच 10 महीने का रिश्ता था, और उन्होंने एक-दूसरे को "महीने में कम से कम पांच बार" देखा। उन्होंने CNN को दिए गये एक इंटरव्यू में कहा, कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनका रिश्ता प्यार और सहमति वाला था। ट्रंप ने उनके साथ कभी जबरदस्ती नहीं की।

Karen McDougal Donald Trump Indictment

करेन मैकडॉगल-ट्रंप में डील?

लेकिन, डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है, कि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव से पहले करेन मैकडॉगल को भी पैसे दिए गये, और ये पैसे न्यूयॉर्क स्थित एक पत्रिका ने उन्हें अपनी और ट्रंप की कहानी बताने के लिए दिए थे। ये सौदा डेढ़ लाख डॉलर का था। रिपोर्ट के मुताबिक, करेन मैकडॉगल और डोनाल्ड ट्रंप के बीच भी एक सहमति सौदा हुआ था, जिसपर करेन मैकडॉगल ने साइन किए थे, कि वो ट्रंप से अपने रिश्ते की बात का खुलासा नहीं करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, केरन न्यूयॉर्क स्थिति एक पत्रिका नेशनल इंक्वायरर को अपने और डोनाल्ड ट्रंप के बीच के रिश्ते की कहानी बताने वाली थी, लेकिन उस समझौते ने उसे कथित संबंध के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने से प्रतिबंधित कर दिया। हालांकि, लेख कभी प्रकाशित नहीं हुआ और मैकडॉगल ने बाद में जोर देकर कहा, कि उन्हें रिश्ते के बारे में चुप कराने के लिए बरगलाया गया था। आपको बता दें, कि जानबूझकर किसी कहानी को खरीदने के बाद उसे गायब कर देना, "कैच एंड किल" के रूप में जाना जाता है - और नेशनल इंक्वायरर ने कथित तौर पर ट्रम्प के बारे में निगेटिव स्टोरीज को दबाने के लिए ऐसा किया।

Karen McDougal Donald Trump Indictment

करेन मैकडॉगल मामले में नया एंगल

साल 2021 में अमेरिकी संघीय चुनाव आयोग, जो चुनावी खर्च का पूरा हिसाब किताब रखता है, उ,सके वित्त कानून प्रभारी ने पाया, कि एनक्वायरर मैग्जीन के प्रकाशक ने केरन मैकडॉगल की कहानी को डेढ़ लाख डॉलर में खरीद तो लिया था, लेकिन उस स्टोरी को कभी प्रकाशित ही नहीं किया, जो चुनाव कानूनों का उल्लंघन था। जांच में ये भी पाया गया, कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान केरन मैकडॉगल को पत्रिका की तरफ से जो पैसा दिया गया था, वह एक अवैध कैम्पेन का हिस्सा था, लिहाजा नेशनल इन्क्वायरर पर 187,500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। करेन मैकडॉगल की वेबसाइट के मुताबिक, अब वो अपने आप को एक मॉडल, स्तंभकार, अधिवक्ता और प्रवक्ता बताती हैं। करेन मैकडॉगल खुद को स्तन रोग के खिलाफ काम करने वाली एक कार्यकर्ता बताती हैं और कहती हैं, उन्हें एक बीमारी के बाद अपना स्तन हटाना पड़ा था।

Karen McDougal Donald Trump Indictment

Recommended Video

    Donald Trump ने कहा 2024 में दोबारा लडूंगा चुनाव, PM Modi के लिए दिया बयान| वनइंडिया हिंदी|*News

    ट्रंप की पत्नी से मांगी थी माफी

    साल 2018 में करेन मैकडॉगल ने सार्वजनिक तौर पर डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी, मेलिानिया ट्रंप से माफी मांगी थी और कहा था, कि उसे काफी खेद है, और वो कभी नहीं चाहेगी, कि जो मेलिनिया ट्रंप के साथ हुआ है, वो उसके साथ भी हो। करेन मैकडॉगल ने कहा था, कि उसने जो कुछ भी किया, अब वो पीछे मुड़कर देखती है, तो वो गलत था। उन्होंने कहा था, कि उसने जो कुछ भी किया था, वो गलत था। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने हमेशा से करेन मैकडॉगल के साथ संबंधों की बात से इनकार किया है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप, एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियन को लेकर जिस अभियोग का सामना कर रहे हैं, करेन मैकडॉगल का मामला भी ठीक वैसा ही है, लेकिन करेन मैकडॉगल ने मामले को आगे नहीं बढ़ाया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+