पाकिस्तान के शेयर बाजार धड़ाम, भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद से जारी है गिरावट
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर पाकिस्तान के शेयर बाजार पर भी बुरा असर पड़ा है। बुधवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज का केएसई- 100 करीब 1000 अंक से ज्यादा तक टूट गया। इस गिरावट के चलते निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए है। पिछले दो दिनों में पाकिस्तान का बाजार 2000 अंक तक टूटा है।

पाक के शेयर बाजार हुए धड़ाम
मंगलवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज 100 इंडेक्स 785.12 अंक गिरकर 38,821.67 के स्तर पर हुआ था। बुधवार सुबह से भी कराची स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट ही जारी है। बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे केएसई-100 1135 अंक गिरकर 37,686.60 के स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान केएसई 37,330.38 अंक के निचले स्तर तक पहुंच गया।

भारतीय शेयर बाजार में भी देखी गई गिरावट
पाकिस्तान के साथ तनाव का असर भारत के शेयर बाजार मे भी देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह तेजी के साथ खुले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 165.12 अंकों की मजबूती के साथ 36,138.83 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.9 अंकों की बढ़त के साथ 10,881.20 पर खुला। इसके बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखा गया है।

दोनों देशों के बीच बढ़ रहा है तनाव
कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंक हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की जान चली गई थी। इसकी जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली। जिसका ठिकाना पाकिस्तान में है। इसके बाद 26 जनवरी को इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी ट्रेनिंग सेंटर पर हमले किए। इसमें दावा किया गया कि उसके ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर भी लगातार गोलीबारी हुई।
बुधवार सुबह पाक की और से दावा किया गया है कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में दो भारतीय सैन्य विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार किया है, पायलट की गिरफ्तारी की बात भारत ने भी मानी है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट में दावा किया कि एक विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिरा, जबकि एक अन्य जम्मू कश्मीर में गिरा। इस घटना के बाद एक बार दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications