Tim Walz: कौन हैं टिम वाल्ज? जिन्हें कमला हैरिस ने चुना अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
US Election 2024: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल चुकी हैं। चुनाव की तैयारियों में जुटीं हैरिस ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि टिम वाल्ज उनके उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। आपको बता दें कि आगामी 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने है। अगर वह नवंबर में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा देती हैं, तो वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।
आम चुनावों में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 59 वर्षीय हैरिस का सामना होगा। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैरिस ने फिलाडेल्फिया रैली से पहले मंगलवार सुबह टिम वाल्ज को अपना रनिंग मेट चुना है। आइए जानते हैं कौन हैं टिम वाल्ज?

कौन हैं टिम वाल्ज?
नेब्रास्का से आने वाले एक समर्पित लोक सेवक 60 वर्षीय टिम वाल्ज़ वर्तमान में मिनेसोटा के गवर्नर हैं। वाल्ज़ ने हाई स्कूल की पढाई मिनेसोटा में हुई। उनके पास फुटबॉल कोच के रूप में अनुभव शामिल है। वाल्ज़ ने 24 साल तक आर्मी नेशनल गार्ड में सेवा की, मास्टर सार्जेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए। 2018 में, वाल्ज को मिनेसोटा का गवर्नर चुना गया, जहां उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें अभूतपूर्व कोविड-19 महामारी भी शामिल थी। उनके प्रशासन ने लॉकडाउन, मास्क अनिवार्यता और वैक्सीन वितरण प्रयासों को लागू किया, जिसे जनता से समर्थन और आलोचना दोनों मिली।
कांग्रेस में 12 साल सेवा की
वाल्ज़ ने अपना राजनीतिक करियर 2006 में शुरू किया, जब वे मिनेसोटा के प्रथम कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए। कांग्रेस में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने अपने द्विदलीय दृष्टिकोण के लिए ख्याति हासिल की, जिसमें दिग्गजों के मामलों, शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। 2018 में मिनेसोटा के गवर्नर बनने से पहले वाल्ज ने कांग्रेस में 12 साल सेवा की है।












Click it and Unblock the Notifications