दुबई में आयोजित 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

28th Universal Postal Congress: केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया आज दुबई में आयोजित 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन में भारत डाक क्षेत्र में नवाचार, वित्तीय समावेशन और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका प्रस्तुत करेगा।

भारत की भागीदारी का एक महत्वपूर्ण बिंदु अभूतपूर्व यूपीआई-यूपीयू एकीकरण परियोजना (UPI-UPU Integration Project) का शुभारंभ होगा।

28th Universal Postal Congress

यूपीआई-यूपीयू एकीकरण योजना

यूपीआई-यूपीयू एकीकरण परियोजना, सीमा-पार धन प्रेषण के क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी पहल मानी जा रही है। डाक विभाग (डीओपी), एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और यूपीयू के सहयोग से यह परियोजना भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को यूपीयू इंटरकनेक्शन प्लेटफॉर्म (आईपी) के साथ एकीकृत करेगी। इससे प्रवासी भारतीयों को सुरक्षित, कुशल और किफायती तरीके से घर पैसा भेजने में मदद मिलेगी, जिससे लाखों परिवारों को लाभ होगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

28th Universal Postal Congress

यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस को संबाेधित करेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया

यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में सिंधिया एक मुख्य भाषण देंगे, जिसमें वे एक आधुनिक, विश्वसनीय और समावेशी डाक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भारत के दृष्टिकोण के बारे में बात करेंगे। वे डाक सेवाओं को बेहतर बनाने और वैश्विक स्तर पर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला जाएगा।

डाक क्षेत्र में नए समाधानों को बढ़ावा देगा

यूपीआई-यूपीयू एकीकरण परियोजना का आधिकारिक शुभारंभ कांग्रेस के दौरान एक प्रमुख कार्यक्रम होगा, जो सीमा-पार भुगतान में सहयोग और नवाचार की शक्ति को प्रदर्शित करेगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल 192 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर अपनी विशेषज्ञता साझा करेगा, संभावित साझेदारियों की तलाश करेगा और डाक क्षेत्र में नए समाधानों को बढ़ावा देगा।

सदस्य देशों के साथ सहभागिता

भारत दुबई साइकिल के लिए प्रगतिशील एजेंडा का समर्थन करेगा, जिसमें प्रौद्योगिकी को अपनाने, स्थायी प्रणालियों और सभी के लिए डाक सेवाओं तक समान पहुंच पर बल दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भारत ने यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की प्रशासन परिषद और डाक परिचालन परिषद के लिए अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है।

प्रगतिशील एजेंडा

इस उम्मीदवारी का उद्देश्य बड़े पैमाने पर वितरण, डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने और स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित सार्थक साझेदारियों के लिए समर्थन जुटाना है। इसका लक्ष्य वैश्विक वाणिज्य में समान अवसर प्रदान करना, क्षमता निर्माण में योगदान देना और साथ ही अंतरराष्ट्रीय डाक सहयोग को मजबूत करने के लिए वैश्विक समकक्षों से सीखना भी है।

भारत सरकार के डाक विभाग की सचिव वंदिता कौल ने कहा, "भारत वैश्विक डाक समुदाय के साथ मिलकर एक अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने आगे कहा, "यूपीयू कांग्रेस सहयोग और ज्ञान साझा करने के लिए एक अमूल्य मंच प्रदान करती है, और हम इस महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता में योगदान देने के लिए तत्पर हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+