जस्टिन नहीं... जस्टिंदर ट्रूडो, कौन हैं एंड्रयू शुल्ज? कनाडाई PM की रोस्टिंग को लेकर भारत में छाए US कॉमेडियन
भारत-कनाडा विवाद में अमेरिकी कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज की एंट्री हो गई है। उनकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में वे कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। यह वीडियो इतना फनी है कि लोग पहली बार इस कॉमेडियन को सर्च कर रहे हैं।
अमेरिकी कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज ने भारत और कनाडा के बीच विवाद को लेकर खालिस्तानी आतंकी निज्जर और पीएम ट्रूडो पर व्यंग्य किया है। 'द लाइफ टूर' के सिलसिले में वह कनाडा की राजधानी टोरंटो में शुल्ज ने एक परफॉर्मेंस दिया है।

टोरंटो में प्रदर्शन करते हुए, शुल्ज ने पीएम ट्रूडो को रोस्ट करते हुए कहा- "मैंने हेडलाइन देखा कि पंजाबी अलगाववादी की हत्या कर दी गई। मैंने कहा...अरे नहीं... उन्हें ट्रूडो मिल गया। उन्होंने उसे ढूंढ़ लिया। आखिर 'जस्टिंदर' की हत्या कैसे की गई? क्या उन्होंने कैमरे पर अपनी पत्नी को चूमने के लिए मजबूर किया था? वाइट पीपल, हम इस कहानी को साझा नहीं कर सकते, हमें इसे बाहर बैठना होगा।"
शुल्ज ने आगे कहा- फिर मैं इसके तह में जाता हूं, मरने वाले का पहला नाम देखता हूं, तब समझता हूं कि उसका पहला नाम हरदीप है। उनका अंतिम नाम निज्जर लिखा गया है। मैंने सड़कों पर पंजाबियों को उसका नाम बोलते सुना, हम भी ऐसा करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं सकते है, क्या आप हमें एन वर्ड बोलने में छूट दे सकते हैं?..
मैं टोरंटो से बस इतना कह रहा हूं कि यह अविश्वसनीय है कि कनाडा की धरती पर एक भारतीय की हत्या कर दी गई, न कि किसी आवासीय स्कूल में..." कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज 'जस्टिंदर' नाम का इस्तेमाल कर रहे थे, इसकी वजह है ट्रूडो का खिलास्तानियों को दिया जा रहा समर्थन बताया जा रहा है।
एंड्रयू शुल्ज जिस एन-वर्ड का जिक्र कर रहे हैं, वह निज्जर के नाम से मिलता-जुलता एक शब्द है, अमेरिका में इसे अश्वेत लोगों को चिढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
आखिरी में शुल्ज ने व्यंग्य में आवासीय स्कूल का जिक्र किया क्योंकि कनाडा के स्कूलों में बच्चों के साथ शारीरिक शोषण के मामले आम रहे हैं।
कौन हैं एंड्रयू शुल्ज़?
एंड्रयू शुल्ज एक अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता, निर्माता और पॉडकास्टर हैं। उनकी पहचान एमटीवी2 के गाइ कोड, द फ़्लैगरेंट 2 पॉडकास्ट और द ब्रिलियंट इडियट्स पॉडकास्ट में उनके काम की वजह से होती है।












Click it and Unblock the Notifications