क्या जो बाइडेन ने कराई है प्लास्टिक सर्जरी? 80 की उम्र में 60 का दिखने की कोशिश.. चुनाव से पहले लगे आरोप
Joe Biden Plastic Surgery: क्या 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में खुद के ऊपर से उम्र का साया हटाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद और डॉक्टर ग्रेग मर्फी ने आरोप लगाए हैं, कि खुद को तरो-ताजा दिखाने के लिए जो बाइडेन प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले रहे हैं।
जो बाइडेन अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भी अपनी दावेदारी का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन उनकी उम्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं, कि क्या इतनी उम्र में बाइडेन राष्ट्रपति पद का दायित्व निभा पाएंगे या नहीं। इसके अलावा, जो बाइडेन को नींद संबंधित बीमारी भी है, जिससे उनकी यादाश्त कमजोर हो चुकी है।

जो बाइडेन ने कराई प्लास्टिक सर्जरी
नॉर्थ कैरोलिना के सांसद ग्रेग मर्फी, ईस्ट कैरोलिना यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख रह चुके हैं, उन्होंने आरोप लगाया है, कि राष्ट्रपति बाइडेन बहुत ज्यादा बोटोक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा है, कि राष्ट्रपति बाइडेन ने बहुत ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी और अपने चेहरे में बहुत ज्यादा भराव कराया है।
सांसद ग्रेग मर्फी का कहना है, कि बार बार प्लास्टिक सर्जरी कराने की वजह से जो बाइडेन का स्वास्थ्य खराब रहने लगा है।
दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के इरादे की घोषणा करने के बाद से जो बाइडेन को अपने स्वास्थ्य को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा है। वर्तमान में, जो बाइडेन अमेरिकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं, और अगर वो फिर से चुनाव जीतते हैं, तो व्हाइट हाउस में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने तक वह 86 वर्ष के हो जाएंगे।
उन्होंने अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंताओं को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनका दिमाग पूरी तरह से "फोकस्ड" है। उन्होंने कहा था, कि "मैं अब अपने आप को एक मक्खी जितना बूढ़ा नहीं समझता। ऐसी कोई चीज़ नहीं है, जो मैं अब नहीं करता और जो मैं पहले करता था, चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक-या कुछ और...।"
वहीं, डॉक्टर ग्रेग मर्फी ने फॉक्स न्यूज को बताया, कि "जो बाइडेन के चेहरे को गौर से देखिए..उन्होंने काफी प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, काफी बोटोक्स, काफी फिलर करवा रखा है।" उन्होंने आगे कहा, कि "मैं सर्जिकल क्षेत्र में काम करता हूं, मैंने बहुत सारे मरीजों को देखा है, उनका इलाज किया है, इसलिए मैंने देखा है, कि मरीज मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं और यह एक फैक्ट है और ऐसा ही होता है।"
रिपब्लिकन सांसद ने आरोप लगाया, कि जो बाइडेन काफी फ्रस्ट्रेट हो गये हैं, इसीलिए उन्होंने अपने स्टाफ से भी चिल्लाकर बात की है, क्योंकि राष्ट्रपति संवाद करने में असमर्थता से "निराश" होंगे।
पहले भी लगे हैं प्लास्टिक सर्जरी के आरोप
2019 में, कई कॉस्मेटिक सर्जनों ने वाशिंगटन एग्जामिनर में कहा था, कि जो बाइडेन के गालों के किनारों पर निशान एक नए बदलाव के "स्पष्ट" संकेत हैं।
प्लास्टिक सर्जन और कोलंबिया यूनिवर्सिटी में सर्जरी के एसोसिएट प्रोफेसर आर्थर पेरी ने आउटलेट को बताया था, "बिल्कुल, ये उनका नया रूप है और इसमें कोई शक ही नहीं है।"
वहीं, न्यूयॉर्क स्थित कॉस्मेटिक सर्जन कैप लेसेने ने एक लेख में कहा था, कि "बाइडेन ने सर्जरी करवा रखी है और उनके चेहरे पर बने नये निशान से ये पूरी तरह से साफ है।" उन्होंने कहा, कि "मैंने कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों का ऑपरेशन किया है, और मैं उन्हें कभी भी वैसा दिखने नहीं दूंगा। वे क्लासिक फेसलिफ्ट निशान हैं। शायद एक साल से अधिक समय हो गया है। मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है, उन्हें उन निशानों को हटा देना चाहिए था।"
-
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications