अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन बोले- पुतिन ने हमें गलत आंका, जंग में हार रहा रूस, एक साल में गंवा दिए आधे हिस्से
पोलैंड से कीव पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन को अमेरिका का समर्थन मिलता रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि अमेरिका लगातार यूक्रेन के समर्थन में खड़ा है और उसे हर तरह की सहायता दी जाएगी।

Image: ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक सोमवार की सुबह कीव पहुंच गए। राष्ट्रपति के इस दौरे को सरप्राइज विजिट कहा जा रहा है कि क्योंकि किसी को भी इस दौरे की भनक नहीं लगी थी। इस दौरे को लेकर दोनों ही देशों में कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। अब अमेरिकी राष्ट्रपति के कीव पहुंचने के बाद एक बार फिर से अमेरिका ने यूक्रेन की आर्थिक और सैन्य मदद करने की बात कही है। राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने बयान में इस बात का ऐलान किया है।
यूक्रेन को मिलता रहेगा समर्थन
पोलैंड से कीव पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन को अमेरिका का समर्थन मिलता रहेगा। अमेरिका राष्ट्रपति ने अपने अपने बयान में कहा, "कीव की मेरी यात्रा यूक्रेन के लोकतंत्र, उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति हमारी अटूट और अटल प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि अमेरिका लगातार यूक्रेन के समर्थन में खड़ा है और उसे हर तरह की सहायता दी जाएगी। जो बाइडेन ने कहा कि लगभग एक साल पहले पुतिन ने ये सोचकर आक्रमण शुरू किया, कि यूक्रेन कमजोर है और यूरोप बंटा हुआ है। पुतिन ने सोचा कि वह थका देंगे। लेकिन वे गलत थे।
जंग हार रहा रूस
राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ एक संयुक्त संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि पुतिन की युद्ध विजय विफल हो रही है। एक बार कब्जा करने के बाद रूस की सेना ने अपना आधा क्षेत्र खो दिया है। युवा, प्रतिभाशाली रूसी रूस से भाग रहे हैं क्योंकि उन्हें देश में कोई भविष्य नहीं दिख रहा है। रूस की अर्थव्यवस्था अलग-थलग है और संघर्ष कर रही है। आज एक साल के बाद कीव खड़ा है, यूक्रेन खड़ा है, और लोकतंत्र खड़ा है। उन्होंने यूक्रेन से कहा कि अमेरिका और दुनिया आपके साथ खड़ी है। बाइडेन ने कहा कि कीव ने उनके दिल के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया है।
खुशी से गदगद हुए जेलेंस्की
जेलेंस्की ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि ये यूक्रेन के लिए अमेरिका का खुला समर्थन है। जेलेंस्की ने अपने बयान में कहा कि 'लोकतांत्रिक देश' ये 'एतिहासिक जंग' जीत कर रहेंगे। बाइडेन के साथ जेलेंस्की ने संयुक्त बयान में कहा कि अमेरिका और यूक्रेन के रिश्ते की पूरे इतिहास में ये यात्रा सबसे अहम है। ये उन नतीजों के बारे में बताता है जिन्हें हमने पहले ही हासिल कर लिया है। जेलेंस्की ने कहा कि आज उनकी जो बाइडेन संग बातचीत सफल रही।
जेलेंस्की ने कहा कि जो बाइडेन की कीव यात्रा के नतीजे बेहद अहम साबित होंगे और इसके नतीजे भी जल्द दिखेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अबराम्स टैंक देने के अमेरिकी फैसले से यूक्रेनी सेना को बेहद बल मिला है। जेलेंस्की ने कहा कि उनकी और बाइडेन की लंबी रेंज के हथियारों पर भी बातचीत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब साफ है कि रूसी आक्रमकता के लिए अब कोई भी मौका नहीं होगा। उन्होंने कहा- "मिस्टर प्रेसीडेंट यूक्रेन आपका आभारी है।"












Click it and Unblock the Notifications