बिडेन ने लगाया राष्ट्रपति चुनाव में गड़बड़ी का आरोप, कहा- हारने के बाद भी व्हाइट हाउस नहीं छोड़ेंगे ट्रंप

नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रतिद्वंदी जो बिडेन एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक अगर वो 3 नवंबर को होने वाले चुनाव में हार जाते हैं, तो भविष्य में कोई दूसरा काम करेंगे। ट्रंप का ये बयान बिडेन की ओर से चुनाव में गड़बड़ी के आरोप के बाद आया है।

trump

दरअसल बिडेन ने राष्ट्रपति ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा था कि रिपब्लिकन भविष्य में धोखा दे सकती है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी की भी आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हारने के बाद ट्रंप व्हाइट हाउस छोड़ने से इनकार कर सकते हैं। अगर उन्होंने ऐसा किया तो सेना उन्हें रास्ता दिखाएगी। इस दौरान बिडेन ने ये नहीं बताया कि उन्हें क्यों ऐसा लगता है कि ट्रंप धोखा दे सकते हैं। इसके बाद एक चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने बिडेन के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर मैं नहीं जीतता, तो नहीं जीतता। मैं भविष्य में आगे बढ़कर कुछ और काम करूंगा। वहीं ट्रंप कैंपेन के प्रवक्ता टिम मुर्टो के मुताबिक परिणाम जो भी हों, डोनाल्ड ट्रंप उसे स्वीकार करेंगे।

मेल इन बैलेट्स को लेकर बढ़ी चिंता
दरअसल कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इस बार चुनावों में मेल-इन बैलेट की मांग हो रही है। राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक मेल इन बैलेट भरोसे लायक नहीं है। इसमें धोखा हो सकता है। उन्होंने ट्वीट कर ये भी कहा था कि विपक्षी 2020 के चुनाव में धोखाधड़ी करना चाहते हैं। हाल ही में जॉर्जिया में हुए एक चुनाव में भी भारी अनियमितता देखने को मिली थी, जहां पर वोटिंग मशीन खराब थी, जिस वजह से कई लोग वोट नहीं कर पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+