जो बाइडेन ने किंग चार्ल्स के पीठ पर रख हाथ, अमेरिकी राष्ट्रपति पर लगा शाही प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस वक्त यूरोप के दौरे पर हैं। इस दौरान वे ब्रिटेन भी पहुंचे हैं। इस दौरे पर जो बाइडेन ने विंडसर कैसल में किंग चार्ल्स से भी मुलाकात की। किंग चार्ल्स को गद्दी संभालने के बाद ये पहला मौका है जब बाइडेन ब्रिटेन पहुंचे हैं।
जो बाइडेन मई में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में किंग चार्ल्स द्वारा गद्दी संभालने के बाद जो बाइडेन उनसे मिले। इस दौरान किंग चार्ल्स ने बाइडेन का विंडसर कैसल में स्वागत किया। मगर उस दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसकी अब चर्चा हो रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की कार विंडसर कैसल पहुंची तो किंग चार्ल्स ने हाथ मिलाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। लेकिन इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किंग चार्ल्स की पीठ पर लापरवाही से अपना हाथ रख दिया दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में, अमेरिकी राष्ट्रपति किंग चार्ल्स की पीठ पर अपना हाथ रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे वेल्श गार्ड्स का निरीक्षण करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि बाइडेन द्वारा उनकी पीठ पर हाथ रखने से किंग असहज होते नहीं दिखाई दे रहे हैं बल्कि थोड़ी देर बाद किंग ने भी इसी तरह का भाव व्यक्त किया। लेकिन ब्रिटेन के लोगों को अमेरिकी राष्ट्रपति का किंग की पीठ पर हाथ रखना नहीं भा रहा है। लोग इसे शाही प्रोटोकॉल का उल्लंघन बता रहे हैं।
वहीं, बकिंघम पैलेस ने दोनों की इस मुलाकात को स्नेह का अद्भुत प्रतीक बताया है। बकिंघम पैलेस के एक सूत्र ने बताया कि जो बाइडेन ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया। किंग इस दौरान पूरी तरह से सहज नजर आ रहे थे।
सूत्र ने कहा है कि यह दोनों व्यक्तियों और उनके राष्ट्रों के बीच गर्मजोशी और स्नेह का कितना अद्भुत प्रतीक था। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रोटोकॉल के अनुरूप ही था।
बता दें कि किंग चार्ल्स और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी मुलाकात के जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा की। साथ ही इससे निपटने के लिए क्लाइमेट फाइनेंस मोबिलाइजेशन फोरम पर भी चर्चा हुई।
किंग चार्ल्स ने क्लाइमेट फाइनेंस मोबिलाइजेशन फोरम के बैठक के दौरान नेताओं को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में बेहतर ढंग से निपटने के तरीके के बारे में चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications