TATA की मेगाडील पक्की: अमेरिका-फ्रांस से खरीदेगा 470 नये विमान, विश्व की सबसे बड़ी एविएशन डील
एअर इंडिया की बोइंग और एयरबस के साथ इस डील को ‘मदर ऑफ ऑल एविएशन डील’ कहा जा रहा है। इस डील के बाद एयरइंडिया के पास कुल 400 नैरोबॉडी प्लेन हो जाएंगे जिसके बाद वह एक बार फिर से सिविल एविएशन मार्केट पर कब्जा जमा सकता है।

Image: Oneindia
एयरइंडिया ने मंगलवार को एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी एयरबस के साथ 250 एयक्राफ्ट की डील साइन करने के कुछ ही घंटे बाद एक और विमान निर्माता कंपनी बोइंग के साथ 220 विमानों का समझौता किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बोइंग के साथ हुए इस सौदे को 'ऐतिहासिक समझौता' बताया है। बोइंग के साथ हुई इस डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे और मजबूत होंगे।
भारत-अमेरिका के संबंध हुए और गहरे
जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि एअर इंडिया और बोइंग की डील से अमेरिका के 44 राज्यों में 10 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि इसमें अहम बात ये है कि इन नौकरियों के लिए अधिकतर लोगों को 4 साल की कॉलेज डिग्री की जरूरत नहीं होगी। जो बाइडेन ने कहा कि ये डील अमेरिका-भारत आर्थिक साझेदारी की ताकत को भी दर्शाती है। जो बाइडेन ने ये भी कहा कि पीएम मोदी के साथ मिलकर वे भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और गहरा करने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि दोनों देश साझा वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी डील
आपको बता दें कि एयर इंडिया के टाटा ग्रुप के पास वापस आने के बाद से ही इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में एयर इंडिया ने फ्रेंच कंपनी एयरबस और अमेरिकी कंपनी बोइंग संग एयरक्राफ्ट खरीदने की डील की है। इसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा एविएशन डील बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोइंग के साथ 220 एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए हुआ सौदा 34 अरब डॉलर का है। इसके साथ ही एअर इंडिया के पास बोइंग से 70 विमान और खरीदने का ऑप्शन भी है। ऐसे में ये पूरी डील लगभग 46 अरब डॉलर की हो जाएगी। टाटा एयरलाइंस की दोनों कंपनियों के साथ हुए सौदे को जोड़ दें तो इसे 100 अरब डॉलर से भी अधिक का बताया जा रहा है।
500 विमानों की मेगा डील
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग से खरीदे 220 विमानों में से 190 विमान 737 मैक्स नैरोबॉडी जेट्स होंगे। इससे पहले आज ही एअर इंडिया ने फ्रेंच कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदने की डील साइन की थी। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया था कि इस डील में 40 वाइड बॉडी A350 एयरक्राफ्ट और 210 नैरोबॉडी सिंगल-आइजल A320 नियोस एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इसके अलावा एअर इंडिया ने तत्कालीन जरूरतों के लिए 25 एयरबस जेट लीज पर लिया है। ऐसे में टाटा एयरइंडिया के विस्तार के लिए अब तक 500 विमानों के खरीदने का करार हुआ है। अब आप समझ गए होंगे कि आखिर क्यों एअर इंडिया की बोइंग और एयरबस के साथ हुई इस डील को 'मदर ऑफ ऑल एविएशन डील' कहा जा रहा है?
इंडिगो का राज होगा खत्म?
टाटा ग्रुप की एयरबस के साथ हुई 250 प्लेन की डील में एयरबस के 40 A350 वाइड बॉडी लॉन्ग रेंज विमान आएंगे। जबकि 210 विमान नैरो बॉडी वाले होंगे। इस विमान के दो वर्जन A350-900 और A350-1000 की सप्लाई एअर इंडिया को मिलेगी। इस डील के बाद टाटा एयरइंडिया के पास कुल 400 नैरोबॉडी प्लेन हो जाएंगे जिसके बाद वह एक बार फिर से सिविल एविएशन मार्केट पर कब्जा जमा सकता है। नैरोबॉडी प्लेन से एअर इंडिया 4-5 घंटे वाले शॉर्ट-हॉल डेस्टिनेशन सर्विस दे सकेगी। फिलहाल घरेलू एविएशन मार्केट में इंडिगो का दबदबा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में 50% से ज्यादा के डोमेस्टिक मार्केट पर इंडिगो का कब्जा है।
पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक
यह डील न सिर्फ टाटा के लिए बल्कि पूरे भारत की एविएशन इंडस्ट्री के लिए भी बेहद अहम बताई जा रही है। आपको बता दें कि यह 17 सालों में पहला मौका है जब एयर इंडिया विमान खरीदने के लिए ऑर्डर दे रही है। टाटा समूह के स्वामित्व में आने के बाद से ये एयरइंडिया की पहली डील है। एयरइंडिया ने आखिरी बार साल 2005 में 111 विमानों के खरीदने का ऑर्डर दिया था। इनमें से 68 विमानों का ऑर्डर बोइंग को और 43 एयरबस को दिया गया था।
भारत होगा तीसरा सबसे बड़ा बाजार
पीएम मोदी ने भी न सिर्फ इसकी सराहना की है बल्कि उन्होंने कहा है कि अगले 15 सालों में भारत को 2000 से अधिक विमानों की जरूरत होगी। उन्होंने इस डील को ऐतिहासिक और मील का पत्थर बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का नागिरक उड्डयन क्षेत्र देश के विकास का अभिन्न हिस्सा है। इसे मजबूत करना सरकार की राष्ट्रीय अवसंचरना रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में भारत में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 147 तक चली गई है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में भारत इस क्षेत्र में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बनने जा रहा है। पीएम मोदी ने बोइंग और अन्य अमेरिकी कंपनियों को भारत में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विस्तार के कारण उत्पन्न होने वाले अवसरों का उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications