10 मिनट के बवंडर में तबाह हुआ मिसिसिपी, आसमान से गिरे गोल्फ बॉल जितने बड़े ओले, आपातकाल घोषित
Mississippi and Alabama: अमेरिका के मिसिसिपी नदी का इलाका एक शक्तिशाली बवंडर की चपेट में है। टॉरनेडो ने घर-मकानों को तबाह कर डाला है और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अब तक 26 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Image: Oneindia
अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में आए टॉरनेडो की वजह से मिसिसिपी और अलबामा में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है। इलाके में तेज बारिश के बीच गोल्फ बॉल जितने बड़े ओले गिरे। मिसिसिपी की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बवंडर ने 160 किमी से अधिक तक के क्षेत्र में तबाही मचाई। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिस के दौरान गोल्फ गेंद के आकार जितने बड़े ओले गिरे। एजेंसी ने कहा कि शार्की और हम्फ्रीज काउंटी में खोज और बचाव अभियान जारी है। इसके साथ ही रविवार को पूरे राज्य में एक बार फिर तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है।
फिर तूफान आने की आशंका
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बवंडर ने कई घरों को तोड़ डाला, छतों को उखाड़ दिया और कारों को तोल दिया। घर-मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गए। बादल फटने और भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। कई कार पानी में बहकर नदी के किनारों पर जा लगे। इमारतों के साथ ही वाटर टॉवर भी ढह गया। इमरजेंसी सर्विसेज ने बताया है कि खतरनाक तूफान के चलते दर्जनों लोग घायल हुए हैं और कई लोग लापता हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उधर, आज यानी रविवार रात को यहां फिर तूफान आने की आशंका है, जिससे करीब 20 लाख लोग खतरे में हैं।
राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस शक्तिशाली तूफान के बाद मिसिसिपी में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। उन्होंने अधिकारियों से बात करके जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कैरोल, हम्फ्रीज़, मोनरो और शार्की काउंटी में तूफान प्रभावित लोगों के लिए धन उपलब्ध कराने की बात कही। बाइडेन ने मिसीसिपी से आ रहीं तस्वीरों को 'दिल तोड़ने वाला' बताया और कहा कि सरकार मदद के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी।
बिना बिजली के बिताई रात
बचावदल के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि भारी बारिश से मिसिसिपी नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। नदी के तेज बहाव ने सड़कों को काट डाला, जिसके चलते कई बसावट वाले इलाकों से संपर्क टूट गया। कहीं-कहीं तेज बहाव ने पूरे ब्लॉक को समतल कर दिया। बवंडर के चलते बिजली की लाइनें भी नष्ट हो गईं। 26,000 घरों में लोगों ने बिना बिजली के रात गुजारी।












Click it and Unblock the Notifications