50 फीट ऊंचाई से गिर कर बाल-बाल बचा इंग्लिश चैनल को उड़कर पार करने वाला फ्लाईमैन, होश में आते ही कही ये बात

फ्रांसीसी आविष्कारक और फ्लाईमैन के नाम से मशहूर फ्रैंकी जपाटा रविवार को लगभग 50 फीट ऊंचाई से गिरकल चोटिल हो गए। बिस्कारोस शहर में वह एक प्रदर्शनी कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।

पेरिस, 30 मईः फ्रांसीसी आविष्कारक और फ्लाईमैन के नाम से मशहूर फ्रैंकी जपाटा रविवार को लगभग 50 फीट ऊंचाई से गिरकल चोटिल हो गए। बिस्कारोस शहर में वह एक प्रदर्शनी कार्यक्रम में भाग ले रहे थे इसी दौरान वह अपने आविष्कार से नियंत्रण खो बैठे और झील में गिर गए। हालांकि उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने ट्विटर पर खुद को ठीक बताया है और कहा है कि ऐसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि हम पक्षी नहीं हैं।

नियंत्रण खो बैठे फ्रैंकी

नियंत्रण खो बैठे फ्रैंकी

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो फुचेज में दिखाया गया है कि कैसे फ्रैंकी झील के ऊपर से उड़ान भरते हुए दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वह जल्द ही अपने फ्लाईबोर्ड पर से नियंत्रण खो बैठे और झील में गिर गए। इस घटना के बाद फ्रांसीसी आविष्कारक को आपातकालीन सेवाओं द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बीबीसी की खबर के मुताबिक झील से बाहर खींचे जाने के दौरान फ्रैंकी होश में थे।

कहा- हम पक्षी नहीं हैं

कहा- हम पक्षी नहीं हैं

फ्रांसिसी अधिकारियों के मुताबिक फ्रैंकी अब ठीक महसूस कर रहे हैं और अच्छा कौशल दिखा रहे हैं। वहीं ट्विटर पर एक पोस्ट में फ्रैंकी ने लिखा है कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। इस घटना ने मुझे याद दिलाया है कि हम "पक्षी नहीं हैं।" इस घटना के बाद उनके बाकी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। वह इस सप्ताह कई प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वाले थे।

2019 में किया था कारनामा

2019 में किया था कारनामा

फ्रांसीसी आविष्कारक फ्रैंकी जपाटा पहले जेट-स्की चैंपियन रह चुके हैं। 2019 में तब अचानक पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गए थे जब उन्होंने जेट-संचालित होवरबोर्ड से हवा में उड़कर इंग्लिश चैनल को पार किया था। लगभग 35 किलोमीटर की ये दूरी उन्होंने मात्र 22 मिनट में पार की थी। मिट्टी तेल से चलने वाले होवरबोर्ड की इस यात्रा के दौरान अधिकतम स्पीड 170 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गयी थी। जपाटा के इस कारनामे से पूरी दुनिया हैरान रह गई थी।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी की तारीफ

फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी की तारीफ

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल सहित कई यूरोपीय नेताओं ने फ्लाईबोर्ड की सराहना की थी। फ्रांसीसी सशस्त्र बल मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा कि इस तकनीक का इस्तेमाल कर सैनिकों को उड़ने में सक्षम बनाया जा सकता है। फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने फ्रैंकी जपाटा को इस तकनीक पर और काम करने के लिए 1.26 मिलियन यूरो की मदद भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+