जेट एयरवेज के जहाज में आग लगी, करानी पड़ी आपात लैंडिंग

काठमांडू। एयर एशिया के लापता विमान की तलाश अभी जारी ही है इसी बीच जेट एयरवेज के एक प्लेन में आग लगने से हड़कंप मच गया है। जेट एयरवेज का जहाज जोकि मुंबई से काठमांडू जा रहा था उसमें आग लगने से उसे आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

jet airways

दरअसल जेट एय़रवेज का जहाज ने देरी से उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान के दौरान जहाज के एक इंजन में चिड़िया के टकरा जाने से इसमें आग लग गयी। इसके तुरंत बाद जहाज को आपात लैंड़िग करनी पड़ी। हालांकि जहज में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं ।

काठमांडू एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि जहाज की काठमांडू एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करायी गयी है और सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। वहीं एय़रलाइन कंपनी के कर्मचारी प्लेन में आयी खराबी को ठीक करने में जुटे हैं।

बोइंज 737-800 को काठमांडू एयरपोर्ट पर 11.20 बजे लैंड करना था। लेकिन मुंबई में देरी से उड़ान भरने के बाद जहाज के विंग में चिड़िया के टकरा जाने की वजह से इसे आपात लैंडिंग करनी पड़ी। वहीं अधिकारियों का कहना है कि यह एक सामान्य घटना है जो अक्सर होती है। चिड़िया के टकरा जाने से इससे पहले भी आपात लैंड़िंग करनी पड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+