'मुझे अर्धनग्न देखना चाहता था डायरेक्टर', मशहूर एक्ट्रेस ने लगाया आरोप
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाले बात कही। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान अपने कड़वे अनुभवों को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें किस तरह से बुरे दौर से गुजरना पड़ा। जेनिफर ने कहा कि उन्हें अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में सेक्शुअल हरासमेंट का सामना करना पड़ा।

इंटरव्यू में जेनिफर लोपेज ने की ये बात
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जेनिफर लोपेज ने कहा कि ‘जब मैं अपनी फिल्म के डायरेक्टर से पहली बार मिली तो उसने मुझसे अर्द्धनग्न दिखाने का कहा। लेकिन मैंने साफ इंकार कर दिया।'

ये मेरे लिए काफी डरावना अनुभव था- जेनिफर
इंटरव्यू में जेनिफर ने कहा कि‘ये मेरे लिए काफी डरावना अनुभव था। जो कुछ पहली मुलाकात के दौरान मेरे साथ हुआ, उसके बाद मैं इतनी डरी हुई थी कि किसी को नहीं बता सकती थी। जब मैंने इस पर बात की तो मेरी हार्टबीट बढ़ी हुई थी। ये मेरी शुरुआती फिल्मों में से एक थी। लेकिन मेरे दिमाग में यही था कि लोगों का व्यवहार ठीक नहीं है।'

हॉलीवुड में जेनिफर लोपेज खासी मशहूर हैं
हॉलीवुड में जेनिफर लोपेज खासी मशहूर हैं। इससे पहले भी वो कई बार अपने इंटरव्यू के लिए फेमस हो चुकी हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें पांच बार प्रपोज किया गया है।

46 साल की हैं जेनिफर
बता दें, जेनिफर 46 साल की हैं और वो तीन बार शादी कर चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके सामने दो और प्रपोजल रखे जा चुके हैं। हालांकि, ये प्रपोजल किसने किए इस बारे में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

2002 में मशहूर एक्टर बेन एफ्लेक से की थी सगाई
विदेशी मीडिया के मुताबिक जेनिफर ने साल 2002 में मशहूर एक्टर बेन एफ्लेक से सगाई की थी। लेकिन दोनों के बीच बात नहीं बनी और ये रिश्ता शादी से पहले ही खत्म हो गया। हालांकि , जेनिफर का कहना है कि वो अपने हर प्रपोजल को बहुत प्यार से याद करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications