इस मशहूर एक्‍ट्रेस को प्रोड्यूसर ने न्‍यूड कर लाइन में कराया था खड़ा, अंगों पर किया था कमेंट

नई दिल्‍ली। हॉलीवुड के दिग्‍गज फिल्‍म प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्‍टेन द्वारा दर्जनों एक्‍ट्रेसेस का यौन उत्‍पीड़न करने का मामला सामने आने के बाद आपबीती बयां करने की होड़ सी लग गई है। सोशल मीडिया पर बाकायदा कैंपेन चलाया जा रहा है कि महिलाएं अपनी साथ हुई उत्‍पीड़न या छेड़खानी की घटनाओं के बारे में खुलकर बताएं। वहीं हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अपने स्‍ट्रगल के दिनों को याद किया है। उन्‍होंने बताया है कि किस तरह एक फिल्‍म प्रोड्यूसर ने उन्‍हें बिना कपड़ों के दूसरी अभिनेत्रियों के साथ खड़ा कर दिया था। इतना ही नहीं उसने सबके सामने उनकी बेइज्‍जती भी की थी। तो आइए आपको विस्‍तार से बताते हैं जेनिफर लॉरेंस के साथ हुई उस दर्दनाक घटना के बारे में-

दो सप्‍ताह में 15 पाउंड वजन घटाने के लिए कहा

दो सप्‍ताह में 15 पाउंड वजन घटाने के लिए कहा

इस बात का जिक्र जेनिफर एले वूमन प्रोग्राम में किया। जेनिफर ने कहा कि तब वो एक फिल्म पर काम कर थी, फिल्म की प्रोड्यूसर ने उनको कहा कि उन्हें दो सप्ताह में अपना 15 पाउंड वजन घटाना पड़ेगा। जेनिफर लॉरेंस ने कहा कि बाद में तेजी से वजन नहीं घटाने के लिए उन्हें इस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया था।

सिर्फ प्राइवेट पार्ट ढके थे वो भी मुश्‍किल से

सिर्फ प्राइवेट पार्ट ढके थे वो भी मुश्‍किल से

जेनिफर लॉरेंस ने इस सफर को याद करते हुए कहा, ‘इस वक्त एक महिला प्रोड्यूसर ने मुझे पांच अन्य महिलाओं के साथ बिना कपड़ों के खड़ा कर दिया, जो कि मुझसे काफी पतली थीं, हमलोग एक के बाद एक खड़े थे, इस दौरान मामूली तरीके से हमारे प्राइवेट पार्ट्स ढके हुए थे।'

न्‍यूड तस्‍वीर देखकर प्रेरणा लेने की बात कही

न्‍यूड तस्‍वीर देखकर प्रेरणा लेने की बात कही

आपको बता दें कि जेनिफर लॉरेंस को एले वूमन सेरेमनी में सम्मानित किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये काफी शर्मनाक और दुखदायी अनुभव था। आगे उन्होंने कहा कि इसी प्रोड्यूसर ने उन्हें कहा कि उसे अपनी नंगी तस्वीरों को देखकर प्रेरणा लेनी चाहिए और अपना वजन कम करने की कोशिश करनी चाहिए।

बॉडी को लेकर की शर्मनाक टिप्‍पणी

बॉडी को लेकर की शर्मनाक टिप्‍पणी

जेनिफर लॉरेंस अपने इस अपमान को लेकर दूसरे प्रोड्यूसर के पास गईं, लेकिन यहां भी उन्हें बेइज्जती और शर्मनाक शब्द सुनने पड़े। लॉरेंस के मुताबिक, ‘इस प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा पता नहीं लोग क्यों तुम्हें मोटी बताते हैं, मेरे विचार से तुम्हारी बॉडी फिट है।' इसके बाद इस प्रोड्यूसर ने उनके शरीर को लेकर एक शर्मनाक टिप्पणी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+