जिस्मफरोशी के लिए कुख्यात अरबपति एपस्टीन संग थे बिल गेट्स के संबंध, रिपोर्ट में खुलासा
जेफरी एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों को अरबपतियों को सप्लाई करने का आरोप था, उसे सेक्स रैकेट और यौन हिंसा का दोषी करार दिया गया था। साल 2019 में उसने आत्महत्या कर ली थी।

अमेरिकी अरबपति फायनेंसर जेफरी एपस्टीन ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और एक रूसी ब्रिज प्लेयर के बीच यौन संबंध का पता लगाया था। इस सूचना का इस्तेमाल वह बिल गेट्स को ब्लैकमेल करने के लिए करता था। यह खुलासा अमेरिका अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से किया है।
जेफरी एपस्टीन 2019 में अमेरिका की एक जेल की कोठरी में मृत पाया गया था। उसपर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप थे। एपस्टीन पर आरोप था कि उसने नाबालिग लड़कियों को मैनहट्टन और फ्लोरिडा स्थित अपने घर में सेक्स गतिविधियों के लिए भुगतान किया था।
जनर्ल की रिपोर्ट के मुताबिक गेट्स की 2010 में रूसी ब्रिज प्लेयर मिला एंटोनोवा से मुलाकात हुई थी। उस वक्त बिल गेट्स 3 बच्चों के पिता थे और मेलिंडा के साथ विवाह संबंध में थे।
इसके बाद 2013 में मिला एंटोनोवा का एपस्टीन से संपर्क होता है। वो उसे सॉफ्टवेयर कोडिंग स्कूल अटैंड करने के लिए पैसे देता है।
रिपोर्ट के मुताबिक तभी एपस्टीन को मिला एंटोनोवा और बिल गेट्स के संबंधों का पता चलता है। इसके बाद 2017 में एपस्टीन मेल के जरिए बिल गेट्स को मिला के साथ रहे उनके रिश्ते को उजागर करने की धमकी देता है।
एपस्टीन ने गेट्स से कहा कि वे उसकी चैरिटी को सपोर्ट करें। तब बिल गेट्स ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद एपस्टीन ने बिल गेट्स को मेल कर कहा कि अगर वो चैरिटी को सपोर्ट नहीं करेंगे तो रूसी महिला से उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
इसके बाद दोनों की कई मुलाकातें हुईं। इस बीच गेट्स की एक प्रवक्ता ने दावा किया कि बिल और एपस्टीन के बीच बैठकें केवल परोपकारी उद्देश्यों के लिए थीं।
प्रवक्ता ने कहा कि एपस्टीन ने गेट्स को धमकाने के लिए पिछले रिश्ते का लाभ उठाने का प्रयास किया, लेकिन उनके प्रयास असफल रहे। इससे पहले बिल गेट्स ने एपस्टीन से कई बार मिलने की बात स्वीकार की थी, लेकिन उन्होंने दावा किया कि यह एक गलती थी।
रूसी ब्रिज खिलाड़ी मिला एंटोनोवा ने कहा कि उसे एपस्टीन की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उसका मानना था कि वह एक सफल व्यवसायी था जो मदद करना चाहता था। हालाँकि, उसने एपस्टीन के कार्यों पर घृणा व्यक्त की।
2 साल पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स के बीच तलाक की वजह जेफरी एपस्टीन था। दावा किया गया कि जेफरी एपस्टीन और बिल गेट्स में काफी गहरी दोस्ती थी।
Bill Gates had an affair with a Russian bridge player around 2010. Then Jeffrey Epstein found out. https://t.co/Lv9AFeZE8E
— The Wall Street Journal (@WSJ) May 21, 2023
यहां तक कि साल 2019 की शुरुआत में जेल जाने से पहले एपस्टीन गेट्स के न्यूयॉर्क वाले घर में बतौर मेहमान रूके भी थे। मेलिंडा ने बिल को एपस्टीन से दूर रहने को कहा था लेकिन बिल इस पर राजी नहीं हुए और यही वजह दोनों के अलगाव का कारण बनी है।
जेफरी एपस्टीन 2019 में अमेरिका की एक जेल की कोठरी में मृत पाया गया था। उसपर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप थे। एपस्टीन पर आरोप था कि उसने 18 साल तक की लड़कियों को 2002 से 2005 के बीच अपने मैनहट्टन और फ्लोरिडा स्थित आवासों में सेक्स गतिविधियों के लिए भुगतान किया था।
एपस्टीन को फ्लोरिडा मामले में वेश्यावृत्ति के लिए 18 साल तक की लड़कियों को खरीदने के आरोपों पर 2008 में दोषी ठहराया गया था। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक एपस्टीन के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू समेत कई बड़े राजनेताओं से करीबी संबंध थे।
एपस्टीन पर आरोप था कि वह न्यूयार्क और फ्लोरिडा स्थित अपने घर में 14 साल की कई लड़कियों को रहने का लालच देता था। इसके बाद नाबालिगों को शारीरिक संबंध के लिए भुगतान कर उनका शोषण करता था। हालांकि उसने इन आरोपों से इनकार किया था। इसके बाद उसकी आत्महत्या की खबर आई थी।
हाल ही में वॉल स्ट्रीट ने खुलासा किया कि नॉम चोम्स्की और लियोन बॉटस्टीन जैसे विद्वानों के भी एपस्टीन संग संबंध थे और उनके बीच लेन-देन के मामले हुए थे। एपस्टीन ने नॉम चोमस्की को 270,000 डॉलर की मदद की थी वहीं बोटस्टीन को भी 150,000 डॉलर का भुगतान किया।












Click it and Unblock the Notifications