Jeffrey Epstein: हर लड़की के लिए ड्राइवर को 200 डॉलर देता था सेक्स सरगना, पीड़िता के प्रेमी ने खोले राज
कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज खोले जाने के बाद एक से एक खुलासे हो रहे हैं। अमेरिका के बड़े ताकतवर लोगों के नाम इस लिस्ट में दिखाई दे रहे हैं। दस्तावेज में सार्वजनिक किए गए कुछ नाम हैरान कर देने वाले हैं।
इनमें साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग, पॉपस्टार माइकल जैक्सन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, नोम चॉम्स्की, ब्रिटिश राज परिवार के प्रिंस एंड्रयू, महान पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप, मशहूर जादूगर डेविड कॉपरफील्ड, गायिका नाओमी कैंपबेल, चर्चित अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो आदि के नाम शामिल हैं।

इस लिस्ट में ब्रिटिश राज परिवार से जुड़े प्रिंस एंड्रयू का नाम भी है। प्रिंस एंड्रयू, यूनाईडेट किंगडम के किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दस्तावेज में प्रिंस एंड्रयू पर यौन उत्पीड़न के आरोप हैं।
डॉक्यूमेंट के मुताबिक विक्टिम जोहाना सोजबर्ग ने कहा कि साल 2001 में उन्हें लंदन में प्रिंस एंड्रयू के साथ सेक्स करने के लिए फोर्स किया गया था। पीड़िता ने कहा वह मैनहैटन स्थित एपस्टीन के घर गई थी। वहां पर प्रिंस एंड्रयू मौजूद थे। उन्होंने उसे गलत तरीके छुपा था और उसे अपनी गोद में बैठने को कहा था।
इतना ही नहीं, प्रिंस एंड्रयू ने विक्टिम वर्जिनिया गिफ्रे के साथ भी संबंध बनाए थे। गिफ्रे ने कोर्ट में बताया था कि वह उस दौरान सिर्फ 17 साल की थी। पीड़िता वर्जिनिया गिफ्रे ने 2015 में आरोप लगाया था कि जेफ्री एपस्टीन ने उसे स्टीफन हॉकिंग के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।
इस बीच टोनी फिगेरोआ, जिन्होंने एपस्टीन के ड्राइवर के रूप में काम किया, एक बड़ा खुलासा किया है। टोनी फिगेरोआ ने एपस्टीन कांड की पीड़िता वर्जिनिया ग्रिफे को डेट किया था। जेफरी एप्सटीन की घिनौनी दुनिया में फंसे फिगेरोआ ने बताया कि कैसे लड़कियों को उसकी हवेली तक छोड़ने के लिए उसे 200 डॉलर का भुगतान किया जाता था।
ड्राइवर फिगेरोआ ने कहा, "एपस्टीन हमें उन सभी के लिए 200 डॉलर दे रहा था जिन्हें हम लेकर आते थे। मैं उन्हें वहां ले जाता था और उनसे मिलवाता था, और फिर मैं बस चला जाता था। मुझे हर लड़की के लिए 200 मिलते थे चाहे उन्होंने उसके साथ कुछ किया हो या नहीं।"
उसने स्वीकार किया कि वह जानता था कि जेफ्री एपस्टीन उसकी प्रेमिका और गिसेली मैक्सवेल के साथ थ्रीसम संबंध बनाता था। फिगेरोआ ने कहा कि वह युवा लड़कियों को प्राप्त करने की एपस्टीन की योजना में शामिल हुआ क्योंकि वह उस समय वर्जीनिया ग्रिफे (एप्सटीन पर आरोप लगाने वाली पीड़िता) को डेट कर रहा था।
फिगेरोआ ने कहा कि उसने लगभग 6 महीने तक ऐसा किया। उसने कहा कि उसे मैक्सवेल भी कभी-कभी फोन करती थी और लड़कियां लाने को कहती थीं। आपको बता दें कि गिसेल मैक्सवेल फिलहाल 20 साल जेल की सजा काट रही है।












Click it and Unblock the Notifications