WATCH: अंतरिक्ष में घूमती पृथ्वी कैसी दिखती है? जापानी अरबपति ने कैप्चर किया अद्भुत वीडियो

मेजावा ने 2019 में तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने 2023 में लॉन्च होने वाले स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान पर चंद्रमा के चारों ओर एक यात्रा के दौरान अपने साथ जाने के लिए एक महिला साथी की तलाश शुरू की थी।

टोक्यो, दिसंबर 14: ब्रह्मांड में पृथ्वी समेत अन्य ग्रहों की कैसी गतिविधियां होती हैं, अंतरिक्ष से हमारी धरती कैसी दिखती है, हमारी पृथ्वी किस तरह से घूमती है, ऐसे हजारों सवाल हैं, जो इंसानों को अपनी तरफ लुभाती हैं और गैलेक्सी के इस रहस्य को जानने के लिए इंसानों में काफी दिलचस्पी भी होती है। जापान के एक अरबूपति कारोबारी ने अंतिक्ष से एक अद्भुत वीडियो बनाया है, जिसमें पृथ्वी की चक्कर को कैद किया गया है। ये वीडियो वास्तव में ना सिर्फ दिलचस्प है, बल्कि सांसे थामने वाला है।

अंतरिक्ष में कैसे धूमती है पृथ्वी?

अंतरिक्ष में कैसे धूमती है पृथ्वी?

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रहने वाले अंतरिक्ष यात्री कभी कभी अनोखे और दुर्लभ दृश्यों को कैमरों में कैद करने में कामयाब हो जात हैं, जिसे आम इंसान कभी देख नहीं सकता है। इंटरनेशनल स्पेश स्टेश धरती से करीब 250 मील की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है, जिसका जिसका अर्थ है कि अंतरिक्ष स्टेशन हर दिन पृथ्वी के चारों ओर करीब 16 चक्कर लगाता है। अब, एक जापानी अरबपति युसाकु मेजावा, जो वर्तमान में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं, उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी का एक आश्चर्यजनक टाइमलैप्स वीडियो साझा किया है।

बेहद लुभावना है वीडियो

बेहद लुभावना है वीडियो

जापानी अरबपति मेजावा ने इस दृश्य को 'लुभावनी' बताते हुए ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि, 'इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के खिड़की से पृथ्वी का टाइमलैप्स वीडियो।' 'यह बिल्कुल पृथ्वी के चारों ओर एक संपूर्ण कक्षा है, जो काफी लुभावनी है।' जापानी अरबपति ने करीब 24 सेकंड का वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट किया है, जिसमें अंतरिक्ष स्टेशन को हमारी पृथ्वी के चारों ओर एक पूरी कक्षा को पूरा करते हुए दिखाता है।

आश्चर्यजनक सूर्योदय से शुरूआत

आश्चर्यजनक सूर्योदय से शुरूआत

ट्वीट पर पोस्ट किए गये वीडियो क्लिप की शुरुआत में एक आश्चर्यजनक सूर्योदय होने के साथ देखा जा सकता है और पथ्वी काफी तेजी से नीचे जाती हुई दिखाई देती है। वहीं, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का सौर पैनल भी मुड़ता हुआ दिखाई देता है और सबसे आगे अपनी स्थिति को समायोजित करते हैं। ये वीडियो एक सुंदर सूर्यास्त के साथ समाप्त होता है, जो पृथ्वी ग्रह की एक पूर्ण कक्षा को चिह्नित करता है। 8 दिसंबर को आईएसएस में पहुंचने के बाद से जापानी अरबपति मेजावा ने अपने 10.8 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स को अपने मिशन पर अपडेट रखा है।

स्पेश स्टेशन की हर जानकारी

स्पेश स्टेशन की हर जानकारी

अब तक जापानी अरबपति ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया गया है कि वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर शौचालय का उपयोग कैसे करते हैं, साथ ही उन्होने स्टेशन से विभिन्न तस्वीरें पोस्ट की है। एक तस्वीर में वो शून्य गुरुत्वाकर्षण में ध्यान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मेजावा ने पिछले हफ्ते कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से अपने असिस्टेंट फिल्म प्रोड्यूसर योजो हिरानो के साथ आईएसएस के लिए उड़ान भरी। यह जोड़ी विशाल ऑर्बिटिंग प्रयोगशाला में 12 दिन बिता रही है, जहां वे कई रिसर्च करने वाले हैं। जिसमें एक रिसर्च ये भी शामिल है, कि 'जब आप पादते हैं, तो क्या आप आगे भी बढ़ते हैं?' और 'क्या होता है जब आप अंतरिक्ष में पोकेमॉन गो खेलते हैं?'

स्पेस स्टेशन जाने में खर्च

जापानी अरबपति को स्पेस स्टेशन की यात्रा करने और वहां 12 दिन बिताने में कितना खर्च करना पड़ा है, उसकी लागत पूरी तरह से अभी तक साफ नहीं है और उनकी यात्रा में आने वाली लागत को गुप्त रखा गया है, लेकिन पिछले दिनों जिन अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी है, उन्होंने करीब 20 मिलियन डॉलर से 40 मिलियन डॉलर का खर्च आया है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि, जापानी अरबपति कारोबारी के पास 1.9 अरब डॉलर की संपत्ति है और स्पेस स्टेशन में उनका जितना पैसा खर्च होगा, उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

ऑनलाइन फैशन मॉल चलाते हैं मेजावा

ऑनलाइन फैशन मॉल चलाते हैं मेजावा

जापानी कारोबारी मेजावा की कंपनी को पहले स्टार्ट टुडे के नाम से जाना जाता था, जो जापान का सबसे बड़ा ऑनलाइन फैशन मॉल जोजोटाउन संचालित करता है। देश के 30वें सबसे अमीर व्यक्ति होने के बावजूद 46 वर्षीय टाइकून एक स्थिर जापानी व्यवसायी की पारंपरिक छवि से दूर है। मेजावा ने 2019 में तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने 2023 में लॉन्च होने वाले स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान पर चंद्रमा के चारों ओर एक यात्रा के दौरान अपने साथ जाने के लिए एक महिला साथी की तलाश शुरू की थी। लेकिन, उनके साथ कोई महिला साथ चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाने के लिए तैयार नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+