Sakurajima Volcano : ज्वालामुखी विस्फोट से थर्राया जापान, आसमान में दिख रहे उड़ते पत्थर, हाई अलर्ट जारी
जापान की सरकारी मीडिया के मुताबिक सकुराजिमा ज्वालामुखी से नारंगी की लपटें व राख के गुबार को निकलते देखा जा सकता है।
टोक्यो,

पांचवे स्तर का हाई अलर्ट जारी
जापान के मौसम विभाग के अनुसार, ज्वालामुखी में विस्फोट स्थानीय समयानुसार रात के करीब आठ बजकर पांच मिनट पर हुआ था। ज्वालामुखी में हुई विस्फोट की तीव्रता को देखते हुए मौसम विभाग ने पांचवें स्तर का अलर्ट जारी किया है। यह सबसे उच्चतम स्तर का अलर्ट बताया जा रहा है।
गांवों को खाली कराया जा रहा है
वहीं, ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आसपास के गांवों को खाली कराया जा रहा है। सरकार वहां की जनता से जल्द से जल्द घर छोड़ने की अपील कर रहे हैं। वहां की स्थिति काफी खराब बताए जा रहे हैं।

हवा में उड़ रहे हैं पत्थर
जापान के एक टीवी चैनल ने बताया कि विस्फोट के कारण कई किलोमीटर तक पत्थर हवा में उड़कर गिर रहे हैं। मगर गनीमत रही कि अभी तक इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल की नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है।

लपटें निकल रही हैं ज्वालामुखी से
जापान की सरकारी मीडिया के मुताबिक सकुराजिमा ज्वालामुखी से नारंगी की लपटें व राख के गुबार को निकलते देखा जा सकता है। जिसे देखकर आसपास के लोग काफी डरे और सहमे नजर आ रहे हैं। इलाके में हाई अलर्ट की घोषणा की जा चुकी है, लोगों को जल्द से जल्द घर छोड़क भागने की अपील की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications