जापान में PM किशिदा ने बेटे को सचिव पद से हटाया, पिता के ऑफिस में दोस्तों संग फोटो खिंचाना पड़ा महंगा
जापान में नेताओं और उनके परिवार का व्यवहार बहुत मायने रखता है। जिस अंदाज में शोतारो बैठे थे, उसमें ऐसा लग रहा था कि वे शेखी बघार रहे हैं। उनकी ये लोगों को पसंद नहीं आई।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार को कहा है कि वे अपने 32 वर्षीय बेटे शोतारो किशिदा को सचिव के पद से हटाने जा रहे हैं। शोतारो पर पीएम के आधिकारिक आवास पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप है।
बीते हफ्ते जापान की एक पत्रिका ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें खुलासा किया गया था कि शोतारो ने पिछले साल पिता के आधिकारिक आवास पर पार्टी करने के लिए कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया था और उनके साथ कुछ फोटो खिंचवाए थे।
इस दौरान शोतारो की हरकतें ठीक नहीं थीं। वह नकली प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर रहा था और सीढ़ी की लाल कालीन पर पोज देते हुए फोटो खींचा रहा था। इससे पहले शोतारो पर फ्रांस में पिता की सरकारी कार का इस्तेमाल करने पर भी आलोचना हुई थी।
इस रिपोर्ट के बाद पीएम के बेटे की तस्वीर देश भर में वायरल हो गई जिसके बाद उसकी काफी आलोचना होने लगी। प्रधानमंत्री की पार्टी के नेताओं ने भी इसे गलत ठहराया था।
जापानी पीएम फुमियो ने बेटे की इस हरकत पर माफी मांगते हुए इसकी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने जो किया है वह उसकी जिम्मेदारी लेते हैं। लोग काफी नाराज हैं, ऐसे में वह अब और मामले को टाल नहीं सकते।
फुमियो किशिदा ने संवाददाताओं से कहा, "पिछले साल सार्वजनिक स्थान पर उनका व्यवहार एक राजनीतिक सचिव के लिए अनुपयुक्त था और हमने उन्हें बदलने का फैसला किया है।" पीएम किशिदा ने कहा कि शोतारो एक जून को इस्तीफा दे देंगे।
इससे पहले अक्टूबर में किशिदा ने बेटे को पॉलिटिकल सेक्रेटरी था। इस दौरान भी पीएम की काफी आलोचना हुई थी। फरवरी में जापान के प्रधानमंत्री फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा दौरे पर गए थे। पॉलिटिकल सेक्रेटी के तौर पर शोतारो भी पिता के साथ जापान दौरे पर थे।
इसी दौरान शोतारो ने फ्रांस में शॉपिंग की थी और अपने पिता की ऑफिशियल कार इस्तेमाल की थी। इस दौरान जापान में पीएम के बेटे के द्वारा पिता की ऑफिशियल कार का इस्तेमाल करने से हंगामा मच गया था। हालांकि सरकार ने इसे अधिक तूल नहीं दिया।
जापान टाइम्स से बातचीत में फुमियो के एक करीबी ने कहा- प्रधानमंत्री को ये सोचना चाहिए था कि बेटे को प्रमोट करने के चक्कर में वो पार्टी का कितना नुकसान कर रहे हैं। इन हरकतों की वजह से हम अगला चुनाव हार भी सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications