चीन के OBOR प्रोजेक्ट को झटका देने के लिए जापान ने बनाया प्लान, भारत भी होगा शामिल
टोक्यो। दक्षिण एशिया में चीन अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए वन बेल्ट वन रोड (OBOR) के निर्माण में जुटा है। इस बीच चीन के OBOR रणनीति का सामना करने के लिए जापन ने नई योजना बनाई है। इस प्रोजेक्ट को झटका देने के लिए जापान ने भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की मदद से एक नई रणनीतिक योजना बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने जापान के दौरा करेंगे, जहां इस मुद्दे पर बात होने की पूरी संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, समुद्र और जमीन के रास्तों से होने वाले व्यापार और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जापाना, भारत और ऑस्ट्रेलिया तीनों लोकतांत्रिक देश जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। चीन का OBOR का सामना करने के लिए जापान ने अपने प्रोजेक्ट के तहत दक्षिणपूर्व, दक्षिण और मध्य एशिया के अलावा मध्य पूर्व और अफ्रीका तक इसे फैलाने की योजना बनाई जा रही है।
जापान ने फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तरह से खुलासा नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसका विस्तार एशिया से लेकर अफ्रीका तक होगा।
चीन ने अपने OBOR प्रोजेक्ट के तहत जमीन और समुद्री रास्तों से व्यापार मार्गों को बेहतर बनाऐगा। इस प्रोजेक्ट से कई हाईस्पीड रेल नेटवर्क होंगे, जिसका विस्तार यूरोप तक होगा। चीन दुनिया के 65 देशों को एक-दूसरे के क़रीब लाएगा और दुनिया की दो तिहाई आबादी को अपनी अर्थव्यवस्था से सीधे जोड़ देगा।












Click it and Unblock the Notifications