दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना जकार्ता, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने कहा- हम राजधानी ही बदल डालेंगे
स्विट्जरलैंड की फर्म IQAir के आंकड़ों के मुताबिक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जकार्ता मई के बाद से ही लगातार प्रदूषण के मामले में वर्ल्ड चार्ट में टॉप पर है।
जकार्ता में पीएम2.5 नामक छोटे कणों की सांद्रता भयंकर रूप से बढ़ गई है। इस मामले में इसने पूरे सप्ताह रियाद, दोहा और लाहौर सहित अन्य भारी प्रदूषित शहरों को पीछे छोड़ दिया है।

अनुमान है कि वायु प्रदूषण के कारण दुनिया भर में हर साल 70 लाख लोगों की समय से पहले मौत हो जाती है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे सबसे बड़ा पर्यावरणीय स्वास्थ्य जोखिम माना गया है।
जकार्ता, जिसकी आबादी 1 करोड़ से अधिक है, जबकि इसके आसपास कम से कम 3 करोड़ लोग और रहते हैं। अत्यधिक जनसंख्या के दबाव से शहर की हवा और भूजल बेहद प्रदूषित हो चुके हैं। वहां हर दिन जहरीले धुएं छाए रहते हैं जिसे अधिकारी कम करने में विफल साबित हुए हैं।
जकार्ता के निवासी लंबे समय से यातायात, औद्योगिक धुएं और कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों से जहरीली हवा की शिकायत करते रहे हैं। उनमें से कुछ ने 2021 में सरकार से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक नागरिक मुकदमा चलाया था और इसे जीता भी था।
उस समय अदालत ने फैसला सुनाया कि राष्ट्रपति जोको विडोडो को मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक स्थापित करने चाहिए, और स्वास्थ्य मंत्री और जकार्ता के गवर्नर को वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए रणनीति तैयार करनी चाहिए। फिर भी यहा का प्रदूषण का स्तर लगातार बिगड़ रहा है।
इंडोनेशिया ने 2023 से नए कोयला आधारित बिजली प्लांट्स का निर्माण बंद करने और 2050 तक कार्बन तटस्थ होने का वादा किया है। लेकिन जन आक्रोश के बावजूद, सरकार जावा द्वीप पर विशाल सुरलाया कोयला संयंत्र का विस्तार कर रही है, जो दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े प्लांट्स में से एक है।
ग्रीनपीस इंडोनेशिया के अनुसार, राजधानी के 100 किलोमीटर के दायरे में 10 कोयला आधारित बिजली संयंत्र चल रहे हैं। मंगलवार को जकार्ता की प्रदूषण समस्या के बारे में पूछे जाने पर, राष्ट्रपति जोको विडोडो ने ने कहा कि वह राजधानी जकार्ता के बोझ को कम करके प्रदूषण के स्तर को घटाने की योजना बना रहे हैं।
आपको बता दें कि इंडोनेशिया अगले कुछ सालों में अपनी राजधानी को बोर्नियो द्वीप पर नुसंतारा में मूव करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए जकार्ता में एक नियोजित मेट्रो ट्रेन नेटवर्क को समाप्त किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications