क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

विलुप्त वनमानुष को एयर गन से मारा, शरीर में मिले 130 छर्रे

By Rahul Sankrityayan
Google Oneindia News

जकार्ता। इंडोनेशिया के बोर्नियो में एक ऑरैंगअटान (वनमानुष) को मारा गया है। उसे एयर गन से 130 शॉट्स मारे गए तब उसकी मौत हुई। इस दौरान उसे छुरे और डंडे से भी मारा गया। बता दें कि इस साल यह दूसरा विलुप्तप्राय वनमानुष है जिसे मारा गया। ग्रामीणों ने रविवार को पूर्व कालीमंतन प्रांत के कुटाई तिमूर जिले में एक झील के पास घायल वनमानुष को देखा। स्थानीय पुलिस प्रमुख टेडी रिस्टिआवान ने बुधवार को कहा कि जब वह सोमवार को बोन्टांग शहर में एक अस्पताल ले जाया गया था, तब वह वनमानुष जीवित था। ऑरैंगअटान प्रोटेक्शन के लिए केंद्र के एक बयान में कहा गया है कि ऑरैंगअटान मंगलवार (6 फरवरी) को मर गया। एक्सरे में सामने आया कि उसके शरीर में शरीर में कम से कम 130 छर्रे दिखे जिसमें से 70 छर्रे सिर्फ उसके सिर में लगे थे।

पशु अंधा हो गया था

पशु अंधा हो गया था

शव परीक्षण में यह पाया गया कि शूटिंग के चलते पशु अंधा हो गया था और तेज हमलों कारण 17 खुले घाव भी थे। इसके बायीं जांघ, दाहिनी छाती और बाएं हाथ पर नुकीले हथियारों से हमले के निशान भी मिले हैं। केंद्र में एक अधिकारी रामधानी ने कहा कि मृत्यु भयावह है। इंडोनेशिया में ऑरैंगअटान और मनुष्यों के बीच संघर्ष के इतिहास में यह भयानक हादसा है।

दो रबड़ की खेती करने वाले किसान संदेह के आधार पर गिरफ्तार

दो रबड़ की खेती करने वाले किसान संदेह के आधार पर गिरफ्तार

रामधानी ने कहा कि 130 छर्रे शरीर में पाया जाना एक नया रिकॉर्ड है। बीते महीने जनवरी में केंद्रीय कालीमंतन में एयर गन के जरिए ऑरैंगअटान को मारा गया था। उस पर एक दर्जन से अधिक बार गोली चलाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो रबड़ की खेती करने वाले किसानों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था।

गिर रही है संख्या

गिर रही है संख्या

बोर्नियो और सुमात्रा के इंडोनेशियाई द्वीप पर ऑरंगुटन्स की संख्या, जिन्हें अलग प्रजातियों के रूप में पहचाना जाता है और दोनों गंभीर रूप से लुप्तप्राय रूप में वर्गीकृत हैं, 1970 के दशक से उनकी संख्या कम हो गई है। इंडोनेशिया और मलेशिया में ऑरंगुटान्स संरक्षित प्रजातियां हैं, लेकिन वनों की कटाई ने उनके आवासीय इलाके को कम कर दिया है।

Comments
English summary
Jakarta: 130 pellets found in orangutan’s body
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X