भारतीय छात्रा को कुचला, फिर कहा औकात नहीं है.. जान्हवी कंडुला के हत्यारे पुलिसवाले पर कार्रवाई नहीं करेगा US
Jaahnavi Kandula Death Case: अमेरिका में उस पुलिसवाले के खिलाफ मुकदमा नहीं चलेगा, जिसने भारतीय छात्र जान्हवी कंडुला को अपनी कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। अमेरिका के सिएटल कोर्ट ने आरोपी पुलिस अधिकारी केविन डेव के खिलाफ आपराधिक आरोप हटा दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारी केविन डेव को वीडियो में देखा गया था, कि उसकी तेज रफ्तार कार ने भारतीय छात्रा जान्हवी कंडुला को अपनी कार से कुचल दिया था और उसे अस्पताल में भर्ती करवाने की जगह हंस रहा था। कोर्ट ने अपने फैसले में सबूतों की कमी का हवाला देते हुए आरोपी के खिलाफ मामले को आगे चलाने से इनकार कर दिया है।

भारत की तरफ से आई प्रतिक्रिया
भारत सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है, कि भारत ने इस मामले में रिव्यू की मांग की है। सिएटल स्थिति भारतीय मिशन ने बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया है। इस बयान में कहा गया है, कि "पीड़ित परिवार के साथ हम लगातार संपर्क में हैं और हम परिवार के प्रतिनिधियों से लगातार बात कर रहे हैं। हम पीड़ित परिवार की हर मुमकिन मदद करेंगे, ताकि जान्हवी और उनके परिवार को इंसाफ मिल सके।"
भारतीय मिशन ने आगे कहा है, कि "हमने कड़ाई के साथ इस मुद्दे को स्थानीय अधिकारियों के सामने उठाया है, जिसमें सिएटल पुलिस भी शामिल है। इस केस को अब सिएटल सिटी अटॉर्नी ऑफिस में रिव्यू के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। हम सिएटल पुलिस की जांच का अब इंतजार कर रहे हैं और हम इस केस की लगातार निगरानी करना जारी रखेंगे।"
जान्हवी कंडुला केस क्या है?
पिछले साल जनवरी में पुलिस अधिकारी केविन डेव की तेज रफ्तार कार ने भारत के आन्ध्र प्रदेश की रहने वाली छात्रा जान्हवी कंडुला को कुचल दिया था। जिस वक्त कार ने जान्हवी को कुचला था, उस वक्त आरोपी अधिकारी ड्रग के ओवरडोज में था और अपने घर जा रहा था। आरोपी ने अपनी कार से जान्हवी को इतनी तेज टक्कर मारी थी, की उसका शरीर 31 मीटर दूर जाकर गिरा था। बात में पता चला, कि आरोपी पुलिस अधिकारी की कार की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की थी।
बॉडीकैम फुटेज में आरोपी अधिकारी डेव के सहकर्मी डैनियल ऑडरर को घातक दुर्घटना के बाद हंसते हुए देखा गया था। इसके अलावा, वो आरोपी डेव को ये कहते हुए आश्वस्त कर रहा था, कि लड़की की मौत के लिए उसके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं चलाया जाएगा और आज एक साल से ज्यादा वक्त बीतने के बाद हुआ भी यही है।
डैनियल ऑडरर कह रहा था, कि वो सिर्फ 26 साल की थी और उसकी 'कोई कीमत नहीं थी।'
एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अधिकारी का सहकर्मी डैनियल ऑडरर, जो सिएटल पुलिस ऑफिसर्स गिल्ड का उपाध्यक्ष भी है, उसने 23 जनवरी को जिस जगह पर दुर्घटना हुई थी, उसी जगह पर ये बातें कही थी।












Click it and Unblock the Notifications