बाइडेन के बाद अब इटली की PM पहुंची यूक्रेन, रूस द्वारा बर्बाद किए गए इलाकों का दौरा करेंगी जॉर्जिया मेलोनी

अक्टूबर 2022 में सत्ता में आने के बाद से उनकी इस यात्रा को सबसे महत्वपूर्ण यात्राओं में से एक माना जा रहा है। उनके गठबंधन सहयोगी सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के लिए ज़ेलेंस्की को दोषी ठहराया है।

Giorgia Meloni arrived in Kyiv

Image: OneIndia

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की यात्रा के बाद से पश्चिमी देश यूक्रेन के प्रति और तेजी से एकजुट होने लगे हैं। यही वजह है कि बाइडेन की यात्रा के अगले ही दिन इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी भी कीव के दौरे पर पहुंच गईं हैं। मेलोनी ट्रेन से कीव पहुंचीं हैं। वह दोपहर में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलेंगी। एक प्रधानमंत्री के रूप में जार्जिया मेलोनी की ये पहली यूक्रेन की यात्रा है। आपको बता दें कि इटली की पीएम का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि उनकी सहयोगी पार्टी के बर्लुस्कोनी और साल्विनी खुल कर पुतिन का समर्थन करते रहे हैं।

बुचा और इरपिन का करेंगी दौरा

रिपोर्ट के मुताबिक मेलोनी खुद रूसी आक्रमण के परिणामों को देखने के लिए बुचा और इरपिन का दौरा करेंगी। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि लगभग एक साल पहले रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से नाटो सदस्य इटली ने सहयोगी देश की मदद के लिए नकदी और हथियार प्रदान किए हैं। इसके साथ ही इटली इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली भेजने पर सहमत हुआ है जिसे उसने फ्रांस के साथ मिलकर विकसित किया है।

इटली पीएम की यात्रा के क्या हैं मायने

आपको बता दें कि मेलोनी की कीव यात्रा बाइडेन की ही तरह बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले हफ्ते यूक्रेन के लिए इटली के दृढ़ समर्थन को दोहराने के लिए मजबूर किया गया था। हालांकि चुनाव से पूर्व मेलोनी ने खुलकर कहा था कि वे यूक्रेन का समर्थन करती हैं लेकिन उनके सहयोगी की राय उनसे अलग थी। पिछले सप्ताह मेलोनी की सहयोगी पार्टी के नेता और इटली के पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के लिए पूरी तरह से जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया था।

पुतिन के करीबी हैं मेलोनी के सहयोगी

आपको बता दें कि पुतिन की बर्लिस्कोनी से गहरी दोस्ती रही है। बर्लिस्कोनी ने कहा कि अगर वह अभी भी सरकार का नेतृत्व कर रहे होते तो जेलेंस्की के साथ बैठक की तलाश नहीं करते। उन्होंने यह तर्क देते हुए कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने डोनबास के दो स्वायत्त गणराज्यों पर हमला करना बंद कर दिया होता तो युद्ध नहीं होता। बर्लुस्कोनी ने कहा, "मैं इस सज्जन को बहुत नकारात्मक तरीके से आंकता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+