संभोग से महिला मरीजों के 'गुप्त रोग' को ठीक करने का दावा करता था डॉक्टर, देखिए कैसे पकड़ा गया

संभोग के जरिए 'गुप्त रोग' का इलाज करने का दावा करने वाला एक डॉक्टर महिला मरीज के साथ होटल से पकड़ा गया है।

रोम, नवंबर 26: इटली में संभोग के जरिए बीमारी ठीक करने का दावा करने वाला डॉक्टर एक होटल में अर्द्धनग्न अवस्था में होटल से पकड़ा गया है। उस वक्त आरोपी डॉक्टर अपने एक 'बीमार मरीज' से संभोग करने के लिए कपड़े खोल रहा था, उसी वक्त उसे पकड़ा गया है। इटली का ये डॉक्टर दावा कर रहा है, कि वो संभोग से बीमारियों को ठीक करने की पद्धति पर रिसर्च कर रहा है।

यौन संबंध से बीमारी का इलाज

यौन संबंध से बीमारी का इलाज

इटली का ये डॉक्टर 'डॉ. मैजिक फ्लूट' के नाम से पूरी दुनिया में सुर्खियों में है, क्योंकि इसे इटली के होटल से महिला मरीज के साथ अर्द्धनग्न अवस्था में पकड़ा गया है। इस डॉक्टर का असली नाम डॉ. जियोवानी मिनीलो है और इसकी उम्र अभी 60 साल है। होटल से पकड़े जाने के बाद डॉ. मैजिक फ्लूट ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन, इस्तीफा देने से पहले दो दावे इस डॉक्टर ने किए हैं, वो जानकर बड़े बड़े डॉक्टर अपना माथा पीट रहे हैं। डॉक्टर ने दावा किया है कि, वो होटल के कमरे में महिला के साथ सेक्स कर उसकी गुप्त बीमारी को ठीक करने का इलाज कर रहा था।

स्टिंग ऑपरेशन में हुआ बेनकाब

स्टिंग ऑपरेशन में हुआ बेनकाब

इटली के बारी में प्रैक्टिस करने वाले स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जियोवानी मिनीलो को एक स्टिंग ऑपरेशन के तहत पर्दाफाश किया गया। इटली के एक अखबार ने इस डॉक्टर के 'स्पेशल इलाज' का पर्दाफाश किया है। इटली की अखबार के मुताबिक, एक टीवी चैनल ने एक अभिनेत्री को इसका मरीज बनाकर भेजा था और फिर ये डॉक्टर उस अभिनेत्री के जाल में फंस गया। डॉ. मैजिक फ्लूट ने अभिनेत्री को बताया कि, उसे मानव पेपिलोमावायरस (एचपीवी) नाम की बीमारी है, जो यौन संक्रमित वायरस की वजह से उसके लिए कैंसर की वजह बन कता है और उसकी मौत हो सकती है, लिहाजा उसे उचित इलाज की जरूरत है। जबकि, अभिनेत्री की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव था।

अभिनेत्री को दिया सेक्स का ऑफर

अभिनेत्री को दिया सेक्स का ऑफर

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. जियोवानी मिनीलो ने मरीज बनी अभिनेत्री को गुप्त रोग से ग्रसित महिला बताया। डॉ. जियोवानी मिनीलो ने महिला रोगी से कहा कि, उसके पास उस बीमारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन है, लेकिन महिला के शरीर में वो वैक्सीन तभी जा पाएगी, जब वो उसके साथ जिस्मानी संबंध कायम करेगी। डॉक्टर ने कहा कि, उसे उस गुप्त रोग के वायरस से लड़ने के खिलाफ टीका लगाया गया था और वो सेक्स के जरिए उस महिला मरीज, जो एक अभिनेत्री थी, उसे देने के लिए तैयार है। तय स्टिंग ऑपरेशन के जरिए मरीज बनने का नाटक करने वाली अभिनेत्री डॉक्टर के साथ सेक्स करने के लिए तैयार हो गई।

33 साल की महिला ने किया था दावा

33 साल की महिला ने किया था दावा

स्टिंग ऑपरेशन के मुताबिक, इटालियन अखबार ने दावा किया है कि, 33 साल की एक महिला ने इस डॉक्टर के बारे में शिकायत की थी, कि डॉक्टर अपने मरीजों को सेक्स के जरिए बीमारी ठीक करने का दावा करता है, जिसके बाद टीवी चैनल ने डॉक्टर की असलियत उजागर करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन करनी शुरू कर दी। अन्ना मारिया नाम की महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, डॉक्टर ने उसे गर्भवती होने में असमर्थ बताया था और उसे एचपीवी बीमारी का शिकार बताया था और इलाज के नाम पर उसके साथ सोने के लिए कहा था। डॉक्टर ने महिला को बताया कि, ''मैंने कई महिलाओं को कैंसर से बचाया है। जिन महिला मरीजों ने मेरे साथ सेक्स किया है, सेक्स के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और वायरस खत्म हो गया है''। डॉक्टर के इस सलाह के बाद महिला अन्ना मारिया ने इतालवी अखबार ला रिपब्लिका से संपर्क करने का फैसला किया। महिला ने आरोप लगाया कि, डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट को अनुचित तरीके से छुआ था।

बेनकाब हुआ डॉक्टर

बेनकाब हुआ डॉक्टर

रिपोर्ट के मुताबिक, इटालियन अखबार ने इन्वेस्टिगेशन के लिए एक अभिनेत्री को अपने साथ शामिल किया, जो बतौर मरीज डॉक्टर के पास पहुंची और डॉक्टर ने उसे गुप्त रोग बताकर सेक्स करने का ऑफर दिया, जिसके लिए महिला मरीज बनी अभिनेत्री तैयार हो गई। डॉक्टर ने उसे बताया कि, उसके गर्भाशय ग्रीवा पर 'सफेद धब्बे' हैं, जो एचपीवी की उपस्थिति का संकेत देता है। इसके बाद उसने उसके साथ सेक्स करने की पेशकश की। डॉक्टर ने यह भी दावा किया कि, उसक साथ यौन संबंध बनाने के बाद उसके शरीर में वायरस ले लड़ने वाले एंटी बॉडी पहुंच जाएंगे, जिससे उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी।

होटल पहुंची अंडरकवर अभिनेत्री

होटल पहुंची अंडरकवर अभिनेत्री

अंडरकवर अभिनेत्री डॉक्टर से एक होटल में मिलने के लिए तैयार हो गई। होटल के कमरे में डॉक्टर ने अभिनेत्री से अपने कपड़े खोलने के लिए कहा और कहा कि, जब वो अपने कपड़े उतारेगा, तब वो धीरे धीरे वायरस के प्रभाव से मुक्त होती जाएगी। वहीं, अंडरकवर अभिनेत्री ने जब डॉक्टर कंडोम लगाने के लिए कहा, तो डॉक्टर ने कहा कि, अगर वो कंडोम पहनकर सेक्स करेगा, तो उसके शरीर में वायरस से लड़ने वाले एंटी बॉडी नहीं जाएगा और उसे लाभ नहीं मिलेगा। इतना कहने के बाद डॉक्टर ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए, लेकिन इससे पहले की वो कुछ कर पाता, होटल के उस कमरे में रिपोर्टर्स पहुंच गये। कमरे में रिपोर्टर को देखकर डॉक्टर के पैरों तले जमीन खिसक गई और वो कहने लगा कि, वो रिसर्च के लिए सेक्स कर रहा है और वो महिलाओं की जान बचाने की कोशिश कर रहा है।

सैकड़ों महिलाओं के इलाज का दावा

सैकड़ों महिलाओं के इलाज का दावा

वहीं, पकड़े जाने के बाद अपने वकील के माध्यम से डॉक्टर ने कहा कि, ''मैंने पिछले 40 सालों से ज्यादा के कैरियर में सैकड़ों महिलाओं का सफलतापूर्वक इलाज किया है और इस वैकल्पिक उपचार के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।'' डॉक्टर ने कहा कि, उसने कभी भी महिलाओं को अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर नहीं किया। इन्वेस्टिगेशन स्टिंग ऑपरेशन के बाद 15 और महिलाएं सामने आईं हैं, जिन्होंने डॉक्टर पर बीमारी के इलाज के नाम पर सेक्स करने का आरोप लगाया है। वहीं, डॉक्टर पर खुलासा होने के बाद कई महिलाएं ने उसकी शिकायत दर्ज करवाई है और अब सरकार ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+