हमास की कैद में अमेरिकी दंपति की मौत, गाजा में दोनों का शव, राष्ट्रपति बाइडेन ने कही ये बात
हमास की कैद में मौजूद सबसे बुजुर्ग इजराइली महिला की मौत हो गई है। इस महिला का नाम जूडिथ विंस्टीन हाग्गई था। इजराइल के किबुत्ज नीर ओज ने गुरुवार को बताया कि इसकी निवासी जूडिथ विंसटीन हगै को हमास के आतंकियों ने 7 अक्तूबर को ही मार डाला था। अब तक माना जा रहा था कि जूडिथ अभी भी हमास की कैद में मौजूद हैं।
बीते सप्ताह जूडिथ के पति की भी गाजा में हमास के आतंकियों की कैद में मौत हो गई थी। जूडिथ और उनके पति गागी हाग्गई दोनों 7 अक्टूबर को हमास के हमले में घायल हो गए थे। बाद में पता चला कि उनकी भी 7 अक्टूबर को ही मौत हो गई थी। मृतक दंपति का शव गाजा में रखा हुआ है।

हाग्गई दंपति के पास अमेरिका की भी नागरिकता थी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान जारी कर जूडिथ की मौत पर दुख जाहिर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 7 अक्तूबर को जब हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हमला किया था तो जूडिथ और उनके पति सुबह की सैर पर निकले हुए थे।
बंधकों और लापता परिवार फोरम के अनुसार, उन्हें ले जाने से पहले उन्होंने फोन पर बताया था कि दोनों को गोली लग गई है जिसमें जूडिथ गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जूडिथ और उनके पति को भी उन 8 अमेरिकी नागरिकों में शामिल माना जा रहा था, जो हमास की कैद में हैं।
आधिकारिक इजराइली आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर में हुए संघर्ष विराम के दौरान बाकी लोगों को वापस भेजे जाने या सैन्य हमले के दौरान बरामद किए जाने के बाद 129 लोगों को गाजा में रखा गया है।
7 अक्टूबर के हमले में हमास के लड़ाकों ने इजराइल से लगभग 240 लोगों को पकड़ लिया था और उन्हें गाजा लेकर चले गए थे। 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक 7 दिनों का युद्धविराम हुआ और इस दौरान 25 थाई समेत विदेशी नागरिक और 80 इजराइली नागरिक रिहा किए गए।












Click it and Unblock the Notifications