एम्सटर्डम में इजरायली फुटबाल प्रशंसकों पर हमला, 5 लोग घायल, भेजे गए बचाव विमान
एम्सटर्डम में फुटबाल मैच के दौरान बड़ा बवाल हो गया। यहां फुटबाल प्रशंसक यहूदियों को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिसमें इजरायली फुटबाल प्रशंसक भी घायल हो गए। इस हमले के बाद इजराइल का बयान भी सामने आया है। इजराइल ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा, 'इजराइली फ़ुटबॉल प्रशंसकों को वापस लाने के लिए एम्स्टर्डम में बचाव विमान भेज रहा है।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में एम्सटर्डम पुलिस का बयान भी सामने आया है। एम्सटर्डम पुलिस ने कहा, 'फुटबॉल मैच के बाद यहूदी विरोधी दंगाइयों ने इजरायली समर्थकों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 5 इजरायली घयाल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।' वहीं, इस घटना के संबंध में 62 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें, इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें में पुलिस दंगाइयों को रोकते हुए नजर आ रही है। इस दौरान कुछ हमलावर इजरायल विरोधी नारे लगा रहे थे। इस मामले में एम्स्टर्डम की मेयर फेमके हल्सेमा ने कहा, 'मैकाबी तेल अवीव के समर्थकों पर "हमला किया गया, उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन पर पटाखे फेंके गए।
इस घटना के बाद एम्स्टर्डम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बता दें, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने मकाबी और अजाक्स एम्स्टर्डम के बीच मैच के बाद इजरायली नागरिकों को निशाना बनाए जाने के बाद विमान भेजने का आदेश जारी किया।
डच प्रधानमंत्री डिक शूफ़ ने इज़रायली नागरिकों पर यहूदी विरोधी हमलों पर अपनी चिंता व्यक्त की और उन्हें "पूरी तरह से अस्वीकार्य" बताया। उन्होंने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को आश्वासन दिया कि ज़िम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी और उन पर मुकदमा चलाया जाएगा। यह हिंसा मैकाबी तेल अवीव और अजाक्स एम्स्टर्डम के बीच मैच के बाद हुई।
खबर के मुताबिक, गुरुवार के मैच से पहले, मकाबी प्रशंसकों और फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। बुधवार को मकाबी समर्थकों ने कथित तौर पर एक टैक्सी पर हमला किया और फिलिस्तीनी झंडे को आग लगा दी। ऐसी भी खबरें थीं कि इजरायली प्रशंसकों ने अरबों के बारे में नस्लवादी नारे लगाए। ये घटनाएँ गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों के बाद बढ़ते तनाव के बीच हुईं।
गाजा में हाल की घटनाओं का प्रभाव
7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद इजरायल द्वारा गाजा पर हमला शुरू करने के बाद से नीदरलैंड में यहूदी विरोधी घटनाओं में वृद्धि हुई है। कई यहूदी संगठनों और स्कूलों ने धमकियों और नफ़रत भरे मेल मिलने की सूचना दी है। गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजरायल के सैन्य हमले के कारण 43,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए और 102,000 घायल हुए।












Click it and Unblock the Notifications