चीन में इजराइली डिप्लोमेट पर जानलेवा हमला, राजधानी बीजिंग में मारा गया चाकू, आतंकी हमले की आशंका

Israeli diplomat stabbed in China: चीन की राजधानी बीजिंग में इजराइल के एक डिप्लोमेट पर जानलेवा हमला किया गया है और आशंका है, कि ये एक आतंकवादी हमला हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी बीजिंग में इजराइल के डिप्लोमेट को चाकू मार दी गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में एक इजरायली राजनयिक को शुक्रवार को एक संदिग्ध आतंकवादी हमले में चाकू मार दिया गया। बीजिंग में इज़राइल के दूतावास में काम करने वाले राजनयिक पर दूतावास के करीब एक क्षेत्र में हमला किया गया है। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि राजनयिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है।

israeli diplomat stabbed in Beijing

इजरायली राजनयिक पर हमले ने इजरायल और चीन के बीच संबंधों को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है। बीजिंग में इजरायल के दूत ने हाल के हमास हमलों की चीन द्वारा निंदा न करने पर निराशा व्यक्त की है। इजरायली सरकार मौजूदा संघर्ष पर चीन के रुख को लेकर अपनी चिंताओं को लेकर मुखर रही है।

This is a developing story

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+