इजराइल ने गाजा के अल शिफा अस्पताल में तैनात किए टैंक, वीडियो जारी कर दिखाया हथियारों का जखीरा

इजराइली सेना ने गाजा के अल शिफा अस्पताल में अपना अभियान तेज कर दिया है। इजराइल के कई टैंक भी अस्पताल कैंपस में मौजूद हैं। इजराइली सेना ने दावा किया है कि उन्हें अस्पताल में हमास के हथियार, खुफिया सामान और कई मिलिट्री इक्विपमेंट्स मिले हैं।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अल-शिफा अस्पताल की स्थिति बहुत गंभीर हो चुकी है। पिछले कुछ घंटों के दौरान, इजराइली कब्जे वाली सेनाओं ने अल-शिफा अस्पताल पर अपना हमला और तेज कर दिया है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र और मिडिल ईस्ट के देशों ने इजराइल की इस कार्रवाई की निंदा की है।

Israel Storms Gaza Hospital With Tanks

इजरायली बुलडोजर और टैंक अस्पताल परिसर के अंदर बढ़ गए हैं, जिससे अस्पताल की दीवार को नुकसान पहुंचा है। कथित तौर पर डॉक्टरों और अन्य चिकित्साकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इजराइली बलों ने क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण ले लिया है, और किसी भी मरीज को अस्पताल से बाहर निकलने या यहां तक कि चिकित्सा परिसर के यार्ड में जाने से रोक रहे हैं। इन्हें इजराइली बलों ने एक ही स्थान पर इकट्ठा कर रखा है।

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर, मरीज और यहां तक कि विस्थापित लोग भी अभी भी अंदर हैं। डॉक्टरों ने अपने मरीजों को छोड़ने से इनकार कर दिया है क्योंकि इजराइली सेना ने पीछे रह गए कुछ लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी है।

इससे पहले इजराइली सेना ने दावा किया था कि उन्हें अस्पताल में हमास के हथियार, खुफिया सामान और कई मिलिट्री इक्विपमेंट्स मिले हैं। इसके अलावा सेना ने अस्पताल में हमास का हेडक्वार्टर, इंटेलिजेंस सेट-अप और यूनिफॉर्म्स भी मिलने की बात कही है। सेना ने बताया कि हमास ने कई हथियार और ग्रेनेड MRI मशीनों के पास छिपा रखे थे।

इजराइली सैनिकों द्वारा अस्पताल के अंदर हमास के हथियार मिलने का एक वीडियो भी बनाया गया है। इजराइली सेना ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने इजराइल की आलचना करते हुए कहा कि अस्पताल युद्ध का मैदान नहीं है, नवजात शिशुओं, रोगियों, चिकित्सक कर्मचारियों और सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए खड़े होना चाहिए। वहीं कतर ने इजराइली सैनिकों द्वारा अस्पताल में की गई कार्रवाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र से तुरंत जांच की मांग की है।

इससे पहले बुधवार को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोआन ने इजराइल को आतंकी देश करार दिया है। राजधानी अंकारा में पार्टी सदस्यों से बातचीत करते हुए अर्दोआन ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि इजराइल एक आतंकी देश है और हमास आजादी की जंग लड़ रहा है।

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि इजराइल इस वक्त बस एक एजेंडा पर काम कर रहा है। वो गाजा शहर और वहां के लोगों को खत्म कर देना चाहता है। उन्होंने कहा कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि गाजा में तबाही के लिए जिम्मेदार इजराइल के तमाम नेताओं को कानून के कटघरे में लाया जाए। उन पर इंटरनेशनल कोर्ट में केस चले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+