गाजा में युद्धविराम नहीं, हमास का मिटेगा नामोनिशान.. इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का आखिरी ऐलान

Israel-Palestine News: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्धविराम की मांग को खारिज कर दिया है। प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा, कि हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध में युद्धविराम "नहीं होगा"। इजराइली प्रधानमंत्री का बयान उस वक्त आया है, जब संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है, कि अगर युद्धविराम नहीं किया गया, तो "अभूतपूर्व मानवीय जरूरतों" को पूरा करने के लिए पर्याप्त सहायता नहीं मिल पाएगी।

दूसरी तरफ, इजराइली ग्राउंड फोर्स अब गाजा के अंदर दाखिल हो चुकी है और धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। इजराइली डिफेंस फोर्स ने हमास के कई बड़े नेताओं को मार दिया है, वहीं हमास के कई सुरंग भी तबाह किए जा चुके हैं।

israel prime minister on Ceasefire

इजराइली प्रधानमंत्री का सख्त ऐलान

दूसरी तरफ, इजराइली अभियान ने गाजा में रहने वाले करीब 21 लाख लोगों की जिंदगी को जहन्नुम बना दिया है और हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8300 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा किया है, हालांकि, इस आंकड़े की पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं।

विदेशी प्रेस को एक ब्रीफिंग में, नेतन्याहू ने कहा, कि संघर्ष विराम का मतलब हमास के सामने आत्मसमर्पण करना होगा। बेंजामिन नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमास के भीषण हमले के बाद हमास का नामोनिशान मिटाने की कसम खाई है, जिसमें करीब 1400 इजराइली मारे गये थे। हमास ने 230 इजराइली लोगों को बंधक भी बनाकर रखा हुआ है। हालांकि, अब हमास की तरफ से अलग अलग बयानों में बंधकों को छोड़ने के संकेत दिए जा रहे हैं, लेकिन इजराइल हमास की बातों पर ध्यान नहीं दे रहा है।

इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया है, कि इजराइल युद्धविराम के लिए सहमत नहीं होगा, क्योंकि गाजा में इजराइली डिफेंस फोर्स का जमीनी अभियान तेज हो गया है। उन्होंने कहा कि बाइबल कहती है, कि शांति का समय है, "यह युद्ध का समय है।"

इस बीच, हमास के एक प्रवक्ता ने कहा है, कि इज़राइल "कुछ सीमित क्षेत्रों को छोड़कर" गाजा में प्रवेश करने में सफल नहीं हुआ, और उसने इजराइल में मानवीय स्थिति को "विनाशकारी" बताया है।

हालांकि, अभी तक इज़राइल रक्षा बलों ने इस बारे में विवरण जारी नहीं किया है, कि गाजा पट्टी में वो कितना आगे बढ़ गया है, लेकिन यह स्पष्ट है, कि इज़राइली सैनिकों ने गाजा पट्टी के भीतर अच्छी तरह से स्थिति स्थापित कर ली है। सीएनएन ने इजराइली बख्तरबंद कर्मियों के सीमा बाड़ के अंदर जाने की सूचना दी है।

israel prime minister on Ceasefire

हमास नेताओं को मारने का ऐलान

इज़रायली सेना ने सोमवार को दावा किया है, कि उसके सैनिकों ने गाजा में अपने विस्तारित जमीनी अभियान के तहत हमास के चार प्रमुख कार्यकर्ताओं को मार डाला है। इज़राइल ने घोषणा की कि वह हमास के खिलाफ अपने युद्ध के "दूसरे चरण" में प्रवेश कर गया है, और रविवार को उसने चेतावनी दी थी, कि गाजा में उसका जमीनी अभियान तेज हो जाएगा।

सीएनएन के रिपोर्टर ने बताया है, कि गाजा परिधि से लगभग एक किलोमीटर दूर, सेडरोट में, उन्होंने दिन के दौरान कई बार मशीन गन की गोलीबारी सुनी, जिससे उत्तरी गाजा में जमीन पर तीव्र लड़ाई का पता चलता है।

वहीं, सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है, इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को बताया है, कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा अपहरण की गई एक महिला इज़राइली सैनिक को एक विशेष अभियान में बचा लिया गया है।

आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने कहा, कि महिला सैनिक ओरी मेगिडिश को उत्तरी गाजा में एक खुफिया नेतृत्व वाले ऑपरेशन में इजरायली बलों द्वारा बचाया गया है और वह अपने परिवार के साथ फिर से जुड़ने के बाद "मानसिक और शारीरिक रूप से ठीक" हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+