Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Israel Hezbollah War: हिब्जुल्लाह के खात्मे के लिए लेबनान में इजराइली सेना का जमीनी ऑपरेशन शुरू, समझिए सबकुछ

Israel Hezbollah War: हिज्बुल्लाह के समूल नाश के लिए इजराइली सेना ने लेबनान में जमीनी ऑपरेशन शुरू कर दिया है और इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा, कि उसने दक्षिणी लेबनान के गांवों पर "लक्ष्यित जमीनी हमले" शुरू कर दिए हैं।

मंगलवार सुबह जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, इजराइली सेना ने पहले हवाई हमले और तोपखाने हमले किए, और इसके बाद इजराइली सेना लेबनान में जमीनी ऑपरेशन के लिए उतरी। इस ऑपरेशन का मकसद हिज्बुल्लाह को खत्म करना है और इस दौरान लेबनान के गांवाों में हिज्बुल्लाह के आतंकियों को निशाना बनाने का सिलसिला शुरू हो गया।

israel-launches-ground-operation

बयान में कहा गया है, कि ये स्ट्राइक हिज्बुल्लाह के खिलाफ 'सीमित, स्थानीय और लक्षित' थे।

इजराइली सेना ने देश की टॉप लीडरशिप से मंजूरी मिलने के बाद इजराइली डिफेंस फोर्स ने लेबनान के अंदर हिज्बुल्लाह के ठिकानों की पहचान करने के बाद ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया है। पिछले साल अक्टूबर में फिलिस्तीनी समूह हमास की तरफ से किए गए हमले के बाद इजराइल ने गाजा में युद्ध शुरू किया था और एक साल अब होने को आए हैं, जब ये युद्ध गाजा से फैलकर लेबनान और यमन तक पहुंच चुका है।

इजरायल के पूर्व न्याय मंत्री योसी बेलिन ने तेल अवीव से अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट में कहा है, कि "मुझे वास्तव में उम्मीद है कि हम एक सीमित जमीनी अभियान के बारे में बात कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, कि "हम जानते हैं कि अतीत से इसे नियंत्रित करना बहुत मुश्किल है, भले ही सरकार इसे जल्दी से जल्दी समाप्त करने और मुख्य उद्देश्य को प्राप्त करने की अपनी इच्छा में ईमानदार हो, जो कि हिज्बुल्लाह लड़ाकों को कम करना और इजराइलियों को उत्तर में अपने गांवों में वापस जाने की अनुमति देना है।"

israel-launches-ground-operation

इससे पहले सोमवार को अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था, कि इजराइल ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ छोटे जमीनी हमले किए हैं और सोमवार को अपनी उत्तरी सीमा पर स्थित समुदायों को सील कर दिया है, जबकि इजराइली तोपखाने दक्षिणी लेबनान पर बमबारी कर रहे हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, कि इजराइल ने अमेरिका को स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी है, जिसे उन्होंने "सीमा के पास हिज्बुल्लाह के बुनियादी ढांचे पर केंद्रित सीमित अभियान" बताया है।

लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमलों की आवाजें सुनी गईं और हिज्बुल्लाह के गढ़, उसके दक्षिणी उपनगरों से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया है, जिसके तत्काल बाद इजराइल ने तीन इमारतों के निवासियों को खाली करने का आदेश दिया।

इजराइली सैनिकों और हिज्बुल्लाह आतंकवादियों के बीच सीधी झड़पों की कोई रिपोर्ट नहीं थी, जो आखिरी बार 2006 में एक महीने के युद्ध के दौरान जमीनी लड़ाई में शामिल थे।

संघर्ष बढ़ने का कितना खतरा

पिछले वर्ष दोनों पक्षों के हजारों लोग अपने घर छोड़कर चले गए। पिछले हफ्ते, इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के नेतृत्व को निशाना बनाते हुए अपने हमले तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक इजराइली हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ नेता हसन नसरल्लाह की मौत हो गई। इजराइल ने कई अन्य शीर्ष कमांडरों को भी मार गिराया है, लेकिन हिज़्बुल्लाह ने इजराइली ठिकानों पर रॉकेट और मिसाइलें दागना जारी रखा है।

सोमवार को, नसरल्लाह की हत्या के बाद समूह के पहले सार्वजनिक प्रसारण में, हिज्बुल्लाह के उप प्रमुख नईम कासिम ने कहा, कि वह किसी भी संभावित इजराइली जमीनी घुसपैठ और एक लंबे युद्ध के लिए तैयार है।

जब उनसे उन रिपोर्टों के बारे में पूछा गया, कि इजराइल लेबनान पर "सीमित" जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने युद्धविराम का आह्वान किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह इजराइल की योजना से सहज हैं, तो बाडेन ने जवाब दिया, कि "मैं उनके रुकने से सहज हूं।"

हालांकि, उन्होंने संघर्ष को समाप्त करने की किसी योजना के बारे में विस्तार से नहीं बताया, या अपने सहयोगी इजराfल को हथियारों और सैन्य सहायता की अमेरिकी आपूर्ति पर चर्चा नहीं की।

इस महीने संघर्ष बढ़ने के बाद से 100,000 से ज्यादा लोग लेबनान से सीरिया भाग गए हैं।

लेबनान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री नजीब मिकाती ने कहा है, कि सरकार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव-1701 को पूरी तरह से लागू करने के लिए तैयार है, जिसका उद्देश्य इजराइल के साथ युद्ध को रोकने के समझौते के तहत लिटानी नदी के दक्षिण में हिज्बुल्लाह की सशस्त्र उपस्थिति को खत्म करना है।

वहीं, हिज्बुल्लाह के उप नेता नईम कासिम ने नसरल्लाह की मौत के बाद सोमवार को अपने पहले सार्वजनिक भाषण में कहा कि "प्रतिरोध बल जमीनी लड़ाई के लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह ने इजराइली क्षेत्र में 150 किलोमीटर (93 मील) की गहराई तक रॉकेट दागना जारी रखा है।

उन्होंने कहा, कि "हम जानते हैं कि लड़ाई लंबी हो सकती है। हम जीतेंगे, जैसा कि हमने 2006 की मुक्ति में जीता था।" उन्होंने दोनों दुश्मनों के बीच पिछले बड़े संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा।

सोमवार देर रात, लेबनानी सैनिक इजराइल के साथ लेबनान की दक्षिणी सीमा पर स्थित ठिकानों से लगभग पांच किलोमीटर पीछे हट गए, एक लेबनानी सुरक्षा सूत्र ने रॉयटर्स को इसकी जानकारी दी है। हालांकि, लेबनानी सेना के प्रवक्ता ने इस कदम की पुष्टि या खंडन नहीं किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+