इजराइल को मिल रहा भारतीय हैकर्स का साथ, हमास पर किया साइबर अटैक, ऑफिशियल वेबसाइट उड़ाया

इजराइल में हमास के आतंकी और सेना के बीच जंग छिड़ी हुई है। मिसाइल हमले हो रहे हैं। लोगों की जानें जा रही हैं। अब तक 600 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हुई है।

वहीं, इजराइल की तरफ से गाजा में एयर स्ट्राइक जारी है। इसमें अब तक 370 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें एक गर्भवती महिला और 20 बच्चे भी शामिल हैं।

Indian hackers take down hamas official website

चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है वहीं दूसरी ओर इंटरनेट पर भी डिजिटल वार चरम पर है। इस्लामिक हैक्टिविस्ट ग्रुप्स और इजरायल के बीच साइबर हमला तेज हो गया है वहीं भारतीय हैकर्स इजरायल के पक्ष में उतर आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश, सूडान और पाकिस्तान के हैकर्स जहां खुलकर इजरायल के पक्ष में उतर गए हैं और OPISREAL और OpslraelV2 कोडनेम से एक ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

ये ग्रुप्स इजरायल के कई सरकारी वेबसाइटों में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इजरायल की साइबर सिक्योरिटी को तोड़ पाना इतना आसान भी नहीं है। इजराइन ने घुसपैठियों को बाहर ही रोक देने के लिए अपनी इंटरनल वेबसाइटों को लॉक कर दिया है।

एक एनोनिमस सूडान नाम के हैकर ग्रुप ने इजराइली मीडिया द जेरूसलम पोस्ट को भी नहीं बख्सा है। यही वजह है कि कई घंटों से ये वेबसाइट ओपन नहीं हो पा रही है।

हालांकि ये सब एकतरफा नहीं है। भारतीय हैकिंग ग्रुप्स ने फिलिस्तीन के नेशनल बैंक और टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी जैसे फिलिस्तीनी वेबसाइट्स को निशाना बनाया है।

एक भारतीय मीडिया हैकर्स ग्रुप ने फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास की आधिकारिक वेबसाइट को हटाने का दावा किया है। यह सब एक एक्शन से भरपूर फिल्म देखने जैसा है लेकिन वास्तविक दुनिया में बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है।

जब साइबर सुरक्षा की बात आती है तो इस मामले में इजरायल एक बेहद शक्तिशाली देश है। ये देश दुनिया की कुछ अग्रणी साइबर सुरक्षा फर्मों की मेजबानी करता है। यही वजह है कि इजरायल की साइबर सुरक्षा सबसे मजबूत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+