Israel Iran War: ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की पीड़ा! बोले- 3 दिन से नींद नहीं आई, क्या लौट पाएंगे ज़िंदा?

Israel Iran War Indian Student News: इज़रायल और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। इज़रायली मिसाइल हमलों के कारण ईरान में पढ़ाई कर रहे सैकड़ों भारतीय छात्र संकट में फंसे हुए हैं। इनमें अधिकतर छात्र ईरान की राजधानी तेहरान स्थित शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।

तेहरान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे इम्तिसाल मोहिदीन, जो जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से हैं। थर्ड ईयर के छात्र मोहिदीन ने बताया कि 13 जून की रात करीब ढाई बजे जोरदार धमाके की आवाज आई। हम सभी बेसमेंट की ओर भागे। अब तक ठीक से सो नहीं पाए हैं। लगातार मानसिक तनाव में हैं।"

Israel Iran War Indian Students

न्‍यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ईरान में वर्तमान में मौजूद भारतीय छात्रों के बारे में, डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह कहते हैं, "अब तक हमें जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर, डोडा जिले के सात छात्र वर्तमान में ईरान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके ठिकानों का पता लगा लिया गया है, और ईरान में भारतीय दूतावास उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। मैंने व्यक्तिगत रूप से एक अभिभावक से बात की - वे संतुष्ट और आश्वस्त हैं। क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को देखते हुए, हमारी सरकार हमारे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।"

वहीं, सेकंड ईयर के छात्र रय्या ने कहा, "रातें मिसाइलों और साइरन की आवाजों से भरी होती हैं। दरवाजे तक कांपते हैं। ऐसी स्थिति में नींद आना तो दूर, यह भी नहीं पता कि हम जिंदा अपने देश लौट पाएंगे या नहीं। हमारे महिला छात्रावास के पास भी मिसाइल गिरी है।"

इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है। कुछ छात्रों को दूतावास की मदद से सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। दूतावास स्थानीय भारतीय समुदाय के नेताओं के भी संपर्क में है और सभी मिलकर सहयोग कर रहे हैं।

भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में ईरान में कुल 1,020 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे थे, जिनमें अधिकांश मेडिकल के छात्र हैं। सिर्फ तेहरान की शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी में ही भारत के लगभग 350 छात्र अध्ययनरत हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे तुरंत तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान व संपर्क विवरण साझा करें, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संपर्क के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर फोन किया जा सकता है। Helpline Number in Iran: +98 9010144557, +98 9128109115, +98 9128109109

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+