Israel Iran War: इजराइली हमले में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की हुई मौत, रिपोर्ट में दावा किया गया
Israel Iran War: ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद का राजधानी तेहरान में हुए एक इजरायली हवाई हमले में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि इस भीषण हमले में उनके कई करीबी सलाहकार और सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड भी मारे गए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जवान तैनात थे। हमले की चपेट में आने से IRGC से जुड़े कई अन्य सदस्य भी अपनी जान गंवा बैठे। यह हवाई हमला शनिवार को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हमला तेहरान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित नरमक इलाके की एक इमारत पर हुआ। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद अपनी टीम के साथ इसी इमारत में मौजूद थे, जिसे कुछ रिपोर्टों में उनका निजी आवास भी बताया जा रहा है।
ईरान ने इजराइल और अमेरिका को दी चेनावनी
इजरायली हमलों के बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि उनका देश "कड़ी जवाबी कार्रवाई" करेगा और क्षेत्र में अमेरिका व इजरायल के सैन्य ठिकाने नष्ट कर देगा। पेज़ेशकियान ने कहा, "हमारे नेता की शहादत वर्षों के बलिदान का चरम बिंदु थी।"
ईरान ने अब तक क्षेत्र में कुवैत, कतर, इराक और सऊदी अरब सहित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। उसने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी और वित्तीय केंद्र दुबई को भी निशाना बनाया। यूएई में हुए इन हमलों में तीन लोग मारे गए और 58 घायल हुए।
पूरे खाड़ी क्षेत्र ने ईरान की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए संयम बरतने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान के पड़ोसी उसके दुश्मन नहीं हैं। वहीं, ईरान का दावा है कि वह शांति चाहता है, इसलिए वह केवल मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों को ही निशाना बना रहा है।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दोनों ने ईरान को स्थिति और न बिगाड़ने की कड़ी चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजरायल ईरान पर हमले जारी रखेगा, जिसे उन्होंने क्षेत्र में हजारों मौतों और मध्य पूर्व में फैली दहशत के लिए जिम्मेदार ठहराया।












Click it and Unblock the Notifications