Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इजरायल का ईरान पर बड़ा अटैक, कई सैन्य और परमाणु ठिकानों पर बरसे मिसाइल, भारतीयों के लिए सलाह जारी

शुक्रवार तड़के इजरायल एयरफोर्स (Israeli Air Force) ने ईरान की राजधानी तेहरान (Tehran) पर एयरस्ट्राइक (Airstrikes) की। इस अटैक से पूरे शहर में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। ये हमला ऐसे वक्त हुआ है जब दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है।

इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ (Israel Katz) ने देशभर में विशेष आपातकाल (Special Emergency) घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान के लोग शुक्रवार सुबह धमाकों की आवाजों से जागे। ईरानी सरकारी टेलीविजन (State TV) ने भी धमाकों की पुष्टि की है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इजरायल ने किन ठिकानों को निशाना बनाया।

Israeli soldiers

भारतीय नागरिकों के लिए सलाह जारी
ईरान में भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी की है। सलाह में कहा गया है कि, 'ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, ईरान में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, सभी अनावश्यक गतिविधियों से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।'

तेहरान के आसपास कम से कम 6 सैन्य ठिकानों पर हमला
इजराइली सेना ने तेहरान के आसपास कम से कम छह सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, द न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार अज्ञात वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है। सूत्रों ने कहा कि परचिन सैन्य परिसर को निशाना बनाया गया, साथ ही सैन्य कमांडरों के लिए दो अत्यधिक सुरक्षित परिसरों में आवासीय घरों और कई आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया।

ईरान ने एयर स्पेस बंद किया
ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी IRNA ने बताया कि विमानन अधिकारियों ने अगले नोटिस तक देश के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है।

तेहरान में धमाकों की गूंज, एयर डिफेंस अलर्ट पर
ईरान की राजधानी तेहरान (Tehran) में शुक्रवार सुबह तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान के सरकारी टीवी ने पुष्टि की कि देश की एयर डिफेंस (वायु रक्षा प्रणाली) 100% अलर्ट मोड पर है।


इजरायल के हमलों में जिनको निशाना बनाए जाने की खबर है उनमें शामिल हैं-

  • ईरान के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी
  • आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ, हुसैन सलामी
  • आईआरजीसी के एयरोस्पेस फोर्सेज के कमांडर, आमिर अली हाजीजादेह
  • ईरान परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख, मोहम्मद इस्लामि और डिफेंसिव इनोवेशन एंड रिसर्च के संगठन के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल रेजा मोजाफरीनिया

हमले में IRGC चीफ हुसैन सलामी की मौत
इजरायल के अटैक में ईरान की एलीट फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के चीफ कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी की मौत की खबर है।

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही दी थी चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पहले ही चेतावनी दी थी कि मिडिल ईस्ट (Middle East) में 'भारी संघर्ष' (massive conflict) हो सकता है। उन्होंने कहा कि, 'मैं नहीं कहूंगा कि हमला तय है, लेकिन यह काफी हद तक संभव लग रहा है।'

ट्रंप ने बताया कि वे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) से बात कर चुके हैं और चाहते थे कि अभी हमला न किया जाए, क्योंकि इससे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही डील पर असर पड़ सकता है।

अमेरिका की स्थिति: हमले में कोई भूमिका नहीं
एक अमेरिकी अधिकारी ने साफ किया कि अमेरिका का इजरायल के हमले में कोई प्रत्यक्ष रोल नहीं है। अमेरिका की प्राथमिकता अपने सैनिकों और स्टाफ की सुरक्षा है। इसी कारण बुधवार को अमेरिका ने इराक में अपने दूतावास स्टाफ को भी कम किया।

न्यूक्लियर डील और अंतरराष्ट्रीय चिंता
इस पूरे घटनाक्रम के बीच ईरान की न्यूक्लियर (nuclear) गतिविधियों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने ईरान पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। इस पर इज़रायल ने दुनिया से सख्त कदम उठाने की अपील की है।

ईरान का जवाब: नई परमाणु साइट और एडवांस मशीनें
IAEA की रिपोर्ट के बाद ईरान ने जवाबी ऐलान किया कि वह एक नया एन्हांसमेंट सेंटर (enrichment centre) बनाएगा और फोर्डो न्यूक्लियर साइट (Fordow nuclear site) पर पुरानी मशीनों की जगह सिक्स जनरेशन एडवांस मशीन लगाएगा।

तेल की कीमतों पर असर
ईरान पहले ही यूरेनियम को 60% तक संवर्धित (enriched) कर रहा है, जबकि 2015 की डील के अनुसार सीमा 3.67% थी। 90% संवर्धन के बाद इसे परमाणु हथियारों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हमले के बाद ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 6% तक बढ़ गईं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (US Secretary of State Marco Rubio) ने एक बयान में कहा कि 'आज रात, इजरायल ने ईरान पर एकतरफा कार्रवाई की। हम इस हमले में शामिल नहीं हैं और हमारी पहली प्राथमिकता (Priority) क्षेत्र में तैनात अमेरिकी बलों की सुरक्षा है।

मार्को रुबियो ने आगे बताया कि, 'इजरायल ने हमें बताया कि यह हमला उसकी आत्म-रक्षा (Self-defense) के लिए जरूरी था। राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम ने अमेरिकी सेना की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं और हम अपने क्षेत्रीय साझेदारों (Regional Partners) के संपर्क में हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं। ईरान को अमेरिकी हितों या कर्मचारियों (Personnel) को निशाना नहीं बनाना चाहिए।'

इजराइल के रक्षा मंत्री कैट्ज़ ने कहा कि ऑपरेशन के बाद तेहरान की ओर से जवाबी कार्रवाई संभव है। उन्होंने कहा कि, ईरान के खिलाफ इजराइल के हमले के बाद इजराइल और उसके नागरिक आबादी में मिसाइल और ड्रोन हमले की उम्मीद है।

दरअसल, इजराइल के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने बार-बार ईरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाया है, जिसका उसने बार-बार खंडन किया है। संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) द्वारा बुधवार को ईरान पर अपने दायित्वों का पालन न करने का आरोप लगाने के बाद इजराइल ने फिर से वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया।

इजरायल-ईरान तनाव पर अब तक क्या-क्या पता चला?

  • इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया।
  • धमाकों की आवाजें चितगार (Chitgar) नामक इलाके से आ रही थीं, जो पश्चिमी तेहरान में है। हालांकि वहां कोई ज्ञात परमाणु ठिकाना नहीं है।
  • एक इजरायली सैन्य अधिकारी (Military Official) ने कहा कि उनका देश ईरान के न्यूक्लियर साइट्स (Nuclear Sites) को निशाना बना रहा है, हालांकि ठोस जानकारी नहीं दी गई।
  • हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान का परमाणु कार्यक्रम (Nuclear Programme) तेजी से बढ़ रहा है
  • IAEA (International Atomic Energy Agency) की बोर्ड ने गुरुवार को 20 साल में पहली बार ईरान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव (Censure) पास किया।
  • इसके जवाब में ईरान ने तीसरा संवर्धन केंद्र (Third Enrichment Site) शुरू करने और एडवांस सेंट्रीफ्यूज (Advanced Centrifuges) लगाने की घोषणा की।
  • इजरायल लंबे समय से कहता रहा है कि वह ईरान को परमाणु हथियार (Nuclear Weapons) बनाने नहीं देगा, हालांकि ईरान बार-बार कहता है कि उसका ऐसा कोई इरादा नहीं है।
  • अमेरिका पहले ही बगदाद (Baghdad) से अपने कुछ डिप्लोमैट्स (Diplomats) को निकाल चुका है और मिडल ईस्ट (Middle East) में अपने सैनिकों के परिवारों को वॉलंटरी इवैक्युएशन (Voluntary Evacuation) की पेशकश की थी।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+