Herzi Halevi: क्या हिज्बुल्लाह के हमले में मारे गये इजराइल सेना के चीफ ऑफ स्टाफ? सोशल मीडिया पर दावे, जानें सच
Israel-Hezbollah News: रविवार शाम को बिनयामीना क्षेत्र के पास इजराइल पर हिज्बुल्लाह के ड्रोन हमले के बाद सोशल मीडिया पर इजराइल डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी की मौत की अफवाहें फैल गई हैं और दावे किए जा रहे हैं, कि हमले में उनकी मौत हो गई है।
सोशल मीडिया पर कई वेरिफाइट अकाउंट्स से दावे किए गये हैं, कि हिज्बुल्लाह के हमले में ना सिर्फ इजराइल के टॉप सैन्य अधिकारी की मौत हो गई है, बल्कि दावे ये भी किए गये हैं, कि हमले में 60 से ज्यादा इजराइली सैनिक घायल हुए हैं।

इजराइल पर हिज्बुल्लाह के हमले के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हलेवी की हत्या को लेकर दावे किए जाने लगे और उनका नाम ट्रेंड करने लगा, और फिलीस्तीन समर्थकों में जोश में आग उगलते देखे जा रहे थे। उनकी हत्या के दावे के साथ हमास समर्थक, 'इजराइल से बदला' की बात कर रहे थे, लेकिन हकीकत ये है, कि हमास समर्थकों का ये दावा झूठा और फर्जी है और जनरल हर्ज़ी हलेवी बिल्कुल ठीक हैं।
सोशल मीडिया पर फर्जी दावे
डॉ. अनास्तासिया मारिया लौपिस, एक वेरिफाइड सोशल मीडिया हस्ती, जिसके दस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उसने पोस्ट किया है, कि हलेवी की मौत की पुष्टि हो गई है। जो कि सरासर झूठ है। लौपिस ने IDF चीफ ऑफ स्टाफ की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, कि "शुरुआती रिपोर्ट में इजराइली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ, हर्जी हलेवी की हत्या की पुष्टि की गई है।"
BREAKING🚨
Initial reports confirm the assassination of Israeli Army Chief of Staff, Herzi Halevi. pic.twitter.com/le7xTvtlXZ
— Dr. Anastasia Maria Loupis (@DrLoupis) October 13, 2024
इसके बाद अमेरिकी टिप्पणीकार जैक्सन हिंकल ने एक्स पर पोस्ट किया, कि अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, हलवेई की हत्या कर दी गई है।
🚨🇮🇱🇱🇧 BREAKING: Unconfirmed reports that HEZBOLLAH ASSASSINATED Israeli Army Chief of Staff, Herzi Halevi, using advanced Fiber-Optic Drones. pic.twitter.com/uvsoTcBn1H
— Jackson Hinkle 🇺🇸 (@jacksonhinklle) October 13, 2024
वहीं, एक और सोशल मीडिया यूजर हिंकल ने कहा, कि हेलेवी की हत्या "एडवांस फ्रिबर-ऑप्टिक ड्रोन" के हमले से की गई है। एक्स पर हिंकल के वर्तमान फॉलोअर्स की संख्या 20 लाख से ज्यादा है और वो पूरे युद्ध के दौरान अपने इजरायल विरोधी विचारों को लेकर कुख्यात रहा है।
BREAKING: HERZI HALEVI ISRAELI CHEIF OF STAFF HAS BEEN ASSASSINATED pic.twitter.com/cn2NDWsCKt
— SilencedSirs◼️ (@SilentlySirs) October 13, 2024
इसके अलावा, वेरिफाइट अकाउंट SilencedSirs ने एक नकली ग्राफिक की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें इजराइली सेना और सरकार के शीर्ष कमांडरों को दिखाया गया है, और हलेवी के चेहरे पर एक बड़ा लाल एक्स (X) बनाया गया है, और नीचे में "खत्म" शब्द लिखा गया है।
इसके अलावा, खुद को शोधकर्ता और पत्रकार बताने वाले सुलेमान अहमद, जिनके पांच लाख से ज्यादा एक्स फॉलोअर्स हैं, उसने भी हलेवी की मौत के बारे में झूठी खबर शेयर की है और इसका श्रेय "अपुष्ट रिपोर्टों" को दिया है।












Click it and Unblock the Notifications