Video: इजराइल के गाजा पट्टी में महिला पत्रकार कर रही थी रिपोर्टिंग तभी हुआ जोरदार धमाका, उसके बाद फिर...

Israel Hamas war Video: इजराइल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। हमास के आतंकियों ने 07 अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था, उसके बाद से अब तक दोनों की ओर से 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इससे इजराइल और फिलिस्तीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, संघर्ष क्षेत्र से कई परेशान करने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है।

सोशल मीडिया पर अल जजीरा की एक महिला पत्रकार का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला पत्रकार इजराइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच गाजा से लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी, तो उसी दौरान उनके पीछे एक इमारत पर बमबारी होती है।

TV Reporter Gets Bombed in Live Show Gaza

वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही फिलिस्तीनी टॉवर पर बम गिराया गया, महिला रिपोर्टर चीखने-चिल्लाने लगी। जिस इमारत पर बमबारी की गई, वहां से भारी काला धुआं उठता देखा गया।

स्टूडियो में अल जजीरा की एक एंकर, जो बमबारी के समय रिपोर्टर से बात कर रहे थे, उन्होंने भी विस्फोट को देखा और महिला पत्रकार से कहा कि, आप प्लीज "कवर" लीजिए।

एंकर ने जोरदार धमाके के बाद कहा, 'प्लीज कवर लीजिए, अगर आप सुरक्षित रूप से रिपोर्टिंग करने की स्थिति में हैं, तो आप हमें समझा सकती हैं कि वहां क्या हो रहा है। अगर आप इसे सुरक्षित रूप से करने की स्थिति में नहीं हैं, तो कृपया सुरक्षित स्थान पर जाइए और कवर कीजिए।'

इसके बाद महिला पत्रकार कांपती हुई आवाज से कहती हैं, "नहीं, सब ठीक है। यह गाजा शहर के ठीक मध्य में फिलिस्तीन टॉवर पर एक मिसाइल हमला है।'' रिपोर्टर की बात सुन एंकर कहते हैं, 'आप रुकिए, पहले लंबी सांस लीजिए और आप अपना और अपनी टीम का ध्यान रखिए।''

क्या है इजराइल और हमास के अपडेट

-तुर्की में स्थित इजराइल के दूतावास ने जानकारी दी है कि हमास के हमले में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं कईयों को किडनैप कर लिया गया है।

- हमले में 2000 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से 20 से अधिक लोगों की हालत नाजुक है।

- फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो इजराइली सैन्य कार्रवाई में अब तक 313 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। वहीं 2000 घायल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+