इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या का बनाया था प्लान, ट्रंप ने लगाया वीटो, रिपोर्ट में खुलाासा
Iran-Israel conflict: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बड़ा खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई को मारने की इजरायल की योजना बनाई थी लेकिन ट्रंप ने खामेनेई को मारने से इजराइल को रोक दिया था।
वरिष्ठ अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी के बताया, इजरायलियों के पास शीर्ष ईरानी नेता को मारने का अवसर था, लेकिन ट्रम्प ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

इजराइल ने ईरान के प्रमुख नेता खामेनेई को मारने का प्लान अमेरिका के सामने रखा था लेकिन ट्रंप ने इस विचार को यह कहकर ठुकरा दिया कि "क्या ईरानियों ने अभी तक किसी अमेरिकी को मारा है? नहीं। जब तक वे ऐसा नहीं करते, हम राजनीतिक नेतृत्व के पीछे जाने के बारे में बात भी नहीं कर रहे हैं।"
नेतन्याहू के साथ लगातार संपर्क में हैं ट्रंप!
बता दें अधिकारियों ने ये भी दावा किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए इजरायल द्वारा एक बड़ा हमला शुरू करने के बाद से ही शीर्ष अमेरिकी अधिकारी इजरायली अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि क्या ट्रम्प ने स्वयं यह संदेश दिया था। लेकिन ट्रम्प इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं।
नेतन्याहू ने क्या कहा?
हालांकि जब रॉयटर्स की रिपोर्ट के बारे में पूछा गया, तो नेतन्याहू ने रविवार को फॉक्स न्यूज़ चैनल के "स्पेशल रिपोर्ट विद ब्रेट बायर" के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "ऐसी बहुत सी झूठी खबरें हैं जो कभी हुई ही नहीं, और मैं उसमें नहीं पड़ने वाला।" नेतन्याहू ने आगे कहा, "लेकिन मैं आपको बता सकता हूं, मुझे लगता है कि हमें जो करने की ज़रूरत है, हम करेंगे। और मुझे लगता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका जानता है कि उसके लिए क्या अच्छा है।"












Click it and Unblock the Notifications