इजरायल-गाजा का खूनी संघर्ष जारी, 718 बेगुनाहों की मौत

17 दिनों से चली आ रही इस संघर्ष में मरने वालों की संख्या 718 पहुंच गई है। वहीं, इजरायल के 32 सैनिकों को खोया है। लेकिन इजरायल और गाजा दोनों ही इस संघर्ष पर विराम लगाने को तैयार नहीं है। गुरुवार सुबह गाजा के हमास प्रभुत्व वाले क्षेत्र पर इजरायली टैंक से हमला किया गया। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई । फिलीस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, मारे गए लोगों में एक ही परिवार के छह सदस्य शामिल हैं।
वहीं, गाजा पट्टी से दागा गया रॉकेट बुधवार को इजरायल के तेल अवीव स्थित सबसे बड़े हवाई अड्डे बेन- गुरिओन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गिरा। लिहाजा, इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बहुत सी अंतर्राष्ट्रीय विमान कंपनियों ने इजरायल के लिए उड़ानों को अनिश्चितकाल काल के लिए बंद कर दिया था। वहीं, अमेरिकी नेशनल एविएशन अथॉरिटी ने इजरायल जाने वाली विमानों पर लगाई रोक हटा दी है।
अमेरिका, यूएन ने की संघर्षविराम की कोशिश
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान-की-मून ने भी भेंट की। और संघर्षविराम को लेकर गहन वार्ता की । कैरी ने इस दौरे में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिल नेतन्याहू और फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी मिले। बान-की-मून ने एक बयान में कहा कि, जितनी जल्दी हो सके, हम संघर्षविराम लागू के लिए पूरी ताकत के साथ जुट गए हैं। हम कुछ कदम आगे भी बढ़े हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications