चांद पर लैं‍ड होने से पहले ही क्रैश हुआ इजरायल का अंतरिक्ष यान, इतिहास का हिस्‍सा बनने से चूका देश

जेरूशलम। इजरायल का स्‍पेसक्राफ्ट बेरेशीत चांद पर लैंड होने से पहले ही क्रैश हो गया है। यह इजरायल का पहला प्राइवेट फंडेड मिशन था और इसके क्रैश होने से इजरायल के मून मिशन को करारा झटका लगा है। इस अंतरिक्ष यान को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी और अगर ऐसा हो जाता तो फिर इजरायल ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाता। अभी तक अमेरिका, सोवियत संघ और चीन जैसे देशों के अंतरिक्ष यान पर सॉफ्टलैंडिंग कर चुके हैं।

israel-space-craft.jpg

लैंडिंग से बस 120 किलोमीटर दूर था

इजरायल एरोस्‍पेस इंडिस्‍ट्रीज स्‍पेस डिविजन के मैनेजर ओफेर डोरॉन ने इस बारे में बताया, 'मुझे यह बताते हुए बहुत अफसोस हो रहा है कि हमारा स्‍पेसक्राफ्ट चांद पर लैंडिंग नहीं कर सका है।' उन्‍होंने आगे कहा, 'हमने पूरी कोशिश की और स्‍पेसक्राफ्ट चांद तक पहुंच गया। यह हमारे लिए एक महान उपलब्धि है। हम दुनिया का सांतवां देश हैं जिसने चांद तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है।' 100 मिलियन डॉलर के इस स्‍पेसक्राफ्ट को स्‍पेससेल और इजरायल एरोस्‍पेस इंडस्‍ट्रीज ने मिलकर तैयार किया था।

इस स्‍पेसक्राफ्ट का संपर्क उस समय कंट्रोल रूम से कट गया जब यह लैंडिंग की प्रक्रिया में था। प्रोग्राम मैनेजर्स जो इस मिशन पर नजर रख रहे थे, उन्‍होंने फिर से संपर्क बहाल करने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि स्‍पेसक्राफ्ट के इंजन में कोई समस्‍या आ गई थी। जिस समय बेरेशीत का संपर्क टूटा, उस सयम वह करीब 2,110 मील प्रति घंटे की रफ्तार से सफर कर रहा था। लैंडिंग साइट से बेरेशीत बस 120 किलोमीटर दूर था जब क्रैश हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+