Gaza: गाजा का आखिरी शहर भी अब निशाने पर, दीर अल-बलाह में इजराइली हमला तेज, 65 लोगों की मौत

गाजा में सोमवार को हुए इजरायली हमलों में कम से कम 65 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजरायली सेना ने अक्टूबर 2023 में गाजा पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद पहली बार मध्य गाजा के दीर अल-बाला इलाके में टैंक भेजे हैं। मारे गए लोगों की जानकारी चिकित्सा सूत्रों से मिली है।

सेना ने सोमवार को शहर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में जमीनी हमले तेज कर दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में बेघर लोग फिलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं। इससे एक दिन पहले ही इन इलाकों के निवासियों को जबरन हटने का आदेश दिया गया था, जिसके चलते हजारों लोग पश्चिम में भूमध्यसागरीय तट और दक्षिण में खान यूनिस की ओर पलायन कर गए।

Gaza City

घरों और मस्जिदों को निशाना बनाया
स्थानीय डॉक्टरों ने रॉयटर्स को बताया कि टैंकों की गोलाबारी में घरों और मस्जिदों को निशाना बनाया गया, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। इजरायली सेना के जेट, टैंक और नौसेना की तोपें लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही हैं। शहर के तीन प्रमुख चौक पूरी तरह तबाह हो गए हैं, साथ ही कई मकान भी मलबे में तब्दील हो गए।

डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (MSF) के अनुसार, डेर अल-बाला में जमीनी हमले से पहले जबरन घर छोड़ने के आदेश के चलते अब तक करीब 80,000 लोग बेघर चुके हैं।

गाजा में अब तक 59,029 लोगों की जान जा चुकी
चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि सोमवार के हमलों में मारे गए लोगों में 11 ऐसे लोग भी शामिल हैं जो मानवीय सहायता लेने की कोशिश कर रहे थे। वहीं गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इसी दिन इजरायली कार्रवाई में कुल 134 लोग मारे गए और 1,155 घायल हुए। गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में शुरू हुए इस युद्ध के बाद से अब तक गाजा में कम से कम 59,029 लोगों की जान जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+