केन्या में यूएस मिलिट्री बेस पर आतंकी हमला, अल शहाब ने ली जिम्मेदारी
Recommended Video
नई दिल्ली। केन्या के लामू काउंटी में अमेरिकी आर्मी बेस पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले की जिम्मेदारी अल शहाब नामक आतंकी संगठन ने ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैंप पर हमले में सुसाइड बॉम्बर शामिल था। दावा ये भी किया जा रहा है आर्मी बेस को अल शहाब ने अपने कब्जे में ले लिया है।

ईरान ने अमेरिका के खिलाफ अघोषित युद्ध का ऐलान किया
अमेरिकी ड्रोन हमले में शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए ईरान ने अमेरिका के खिलाफ अघोषित युद्ध का ऐलान कर दिया है। शनिवार को ईरान के क्योम प्रांत की प्राचीन जामकरन मस्जिद पर लाल झंडा लगाया गया, जिसका मतलब युद्ध की शुरुआत या युद्ध के लिए तैयार रहने की चेतावनी है। वहीं, इसके कुछ घंटों बाद ही इराक में अमेरिकी दूतावास और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर रॉकेट और मोर्टारों से चार हमले किए गए। दूसरी ओर, इन हमलों के तुरंत बाद अमेरिका ने कहा है कि हम इसके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications