पाकिस्तान के इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का तांडव, 15 मासूमों ने तोड़ा दम, कैसे हुआ हादसा?

PIMS Islamabad Hospital Fire: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। इस हादसे में कई नवजात बच्चों की जान चली गई। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड में उस समय 16 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से डॉक्टर सिर्फ एक बच्चे को बचा सके।

हालांकि अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि रात में कुछ बच्चों को डिस्चार्ज किया गया था, इसलिए वार्ड में मौजूद बच्चों की वास्तविक संख्या को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

PIMS Islamabad Hospital Fire

हादसा कैसे हुआ?

पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 6:45 बजे PIMS अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में लगा AC का कंप्रेसर अचानक धमाके के साथ फट गया। कंप्रेसर फटने के तुरंत बाद वार्ड में भीषण आग लग गई।

शॉर्ट सर्किट और धमाके के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि वार्ड में धुएं और लपटों का तांडव मच गया, जिससे बच्चों को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। राहत और बचाव दल को खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल होना पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में वार्ड में भर्ती 15 में से 14 मासूम नवजात पूरी तरह जल गए, जबकि केवल एक बच्चे को ही जिंदा बचाया जा सका।

ये भी पढे़ं: Kolkata Hotel Fire: कोलकाता में दिल्ली जैसा अग्निकांड, 9 लोग जिंदा जले, बांग्लादेश से इलाज के लिए आए थे मृतक

PIMS अस्पताल कितना बड़ा है?

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी PIMS इस्लामाबाद के सबसे बड़े अस्पतालों में गिना जाता है। यह राजधानी के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में से एक है और यहां कई अलग-अलग चिकित्सा केंद्र संचालित होते हैं। इनमें इस्लामाबाद अस्पताल, चिल्ड्रन्स अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर, बर्न केयर सेंटर और कार्डियक सेंटर शामिल हैं। ऐसे बड़े अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने और नवजात बच्चों की मौत की खबर ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच समिति अब यह पता लगाएगी कि आग कैसे लगी और उस समय सुरक्षा इंतजाम कितने प्रभावी थे।

रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पाया

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद अस्पताल में लगी आग पर काबू पा लिया है। आग बुझने के बाद अब प्रभावित वार्ड और आसपास के हिस्से को ठंडा करने का काम किया जा रहा है, ताकि दोबारा आग भड़कने का खतरा न रहे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी आग लगने की असली वजह का पता लगाने के साथ अस्पताल में मौजूद सुरक्षा इंतजामों की भी जांच करेगी। कमेटी को 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+