ISIS ने महिलाओं को सुनाया हिजाब पहनने का फरमान

iraq
बगदाद। इराक में आतंकी संगठन आईएसआईएस का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा। तमाम हमलों के बाद अब आईएसआईएस इराक की महिलाओं के लिए सख्त रवैया अपना रहा है।

आईएसआईएस ने मोसुल शहर में महिलाओं को हिजाब पहनकर चलने की सख्त हिदायत दी है। पहले 14 से 46 साल की सभी महिलाओं के खतना का फतवा जारी हुआ और अब हिजाब न के साथ साथ श्रृंगार न करने की भी सख्त हिदायत दी गई। इस फरमान को न मानने वाले को सजा भुगतना पड़ेगा।

आतंकवादी संगठन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कपड़ों की वजह से होने वाली अय्याशी को रोकने के लिए महिलाओं के कपड़ों पर इस तरह का प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इससे महिलाओं को अपमान और अश्लीलता से बचाया जाएगा।

हिदायत मानें, वरना होगा बुरा अंजाम

आईएसआईएस ने अपने कट्टरपंथी विचारों और इस्लाम की अपनी परिभाषा को लागू करते हुए महिलाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। जिसमें यह भी बताया गया है कि कैसे हिजाब और अन्य कपड़ों को पहना जाए।

आईएसआईएस ने कहा है कि यह महिलाओं के ऊपर प्रतिबंध नहीं है। लेकिन श्रृंगार और चमक-धमक के चक्कर में हिदायतों का पालन नहीं करने पर बुरा अंजाम भुगतना पड़ सकता है। संगठन ने कहा है कि समाज को इसकी वजह से होने वाली हानि से बचाने और धर्म की अनिवार्यता को पूरा करने के लिए ऐसा करना आवश्यक है।

गौरतलब है कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने पिछले महीने उत्तरी इराक के बड़े हिस्सों पर कब्जा कर लिया था और उसे इस्लामिक राष्ट्र घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+