मैनचेस्टर ब्लास्ट पर ISIS समर्थकों ने मनाया जश्न, कहा-हर जगह मारो, खूब मारो
मैनचेस्टर आतंकी हमले पर जहां पूरा विश्व सदमे में हैं वहीं आईएसआईएस समर्थकों ने इस हमले पर जश्न मनाया है।
लंदन। ब्रिटेन के शहर मैनचेस्टर में सोमवार रात आतंकी हमला हुआ। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। इस आतंकी हमले पर जहां पूरा विश्व सदमे में है वहीं आईएसआईएस समर्थकों ने इस हमले पर जश्न मनाया है, हालांकि अभी आईएसआईएस या किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सब जगह मारो..ब्रिटेन, मैनचेस्टर, यूके, ब्रिटेन....
ISIS समर्थकों की ओर से ट्वीट किया गया है कि बहुत बढ़िया...सब जगह मारो..ब्रिटेन, मैनचेस्टर, यूके, ब्रिटेन....ये ट्वीट साइटइनटेलग्रुपडॉटकॉम की ओर से किया गया है।

ISIS समर्थकों ने मनाया जश्न
आपको बता दें कि सोमवार रात 10.35 बजे इंग्लैंड के मैनचेस्टर एरेना में एक पॉप कॉन्सर्ट के दौरान एक के बाद एक कई धमाके हुए । इन धमाकों में 22 लोगों के मौत की पुष्टि ब्रिटिश पुलिस ने की है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस को आत्मघाती हमलावर पर शक
पुलिस इसे फिलहाल आतंकवादी हमला मानकर चल रही है। ब्लास्ट में अरियाना ग्रांडे सुरक्षित हैं। पुलिस को शक है कि यह ब्लास्ट किसी आत्मघाती हमलावर ने किया है।

अरियाना परफॉर्म कर रही थीं
जिस वक्त यह ब्लास्ट हुआ, उस समय अरियाना परफॉर्म कर रही थीं, हालांकि वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उन्होंने भी इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है।
आपातकालीन सेवाएं सक्रिय
ब्लास्ट के बाद मैनचेस्टर विक्टोरिया स्टेशन से गाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया, बताया जा रहा है कि ब्लास्ट एरेना की टिकट खिड़की के पास हुआ। पुलिस की ओर से बयान आया है कि मैनचेस्टर एरेना में धमाके की खबर के बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications